वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, समझौते की रूपरेखा तैयार

भारत अब वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के तेल भंडार पर नियंत्रण के बाद इस डील को अहम माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और वेनेजुएला के बीच तेल खरीद को लेकर समझौते की रूपरेखा तय हो चुकी है। हाल ही में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की थी। यह बातचीत अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच पहली उच्चस्तरीय वार्ता थी। इसी क्रम में राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत पहले ही वेनेजुएला से तेल खरीदने के लिए सहमत हो चुका है।

तेल आयात को लेकर ट्रंप का दावा
रविवार (01 फरवरी) को ट्रंप ने कहा कि भारत अब ईरान से कच्चा तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल आयात करेगा। फ्लोरिडा जाते समय एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “हमने पहले ही समझौता कर लिया है। भारत इस डील में शामिल हो रहा है और ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। समझौते की रूपरेखा तैयार है।”
उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत के साथ इस विषय पर सहमति बन चुकी है और डील की अवधारणा तय कर ली गई है। हालांकि, इस बयान पर भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार उन फैसलों की जानकारी दे रहे हैं, जो भारत सरकार ने किए हैं या करने जा रही है। कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप की टिप्पणियों का ऑडियो साझा करते हुए कहा कि इससे पहले भी ट्रंप भारत से जुड़े कई फैसलों की जानकारी सार्वजनिक रूप से दे चुके हैं।

चीन को भी दिया ऑफर
ट्रंप ने इस दौरान चीन को भी वेनेजुएला का तेल खरीदने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि चीन का स्वागत है और वह भी तेल को लेकर एक बेहतरीन डील कर सकता है। ट्रंप के अनुसार, वेनेजुएला पहले ही अमेरिका को 52 अरब डॉलर मूल्य के करीब 50 मिलियन बैरल तेल की पेशकश कर चुका है, जिस पर सहमति जताई जा चुकी है। ट्रंप के इस बयान को लेकर भारत में सियासत भी तेज हो गई है।

मोदी और डेल्सी रोड्रिग्ज की बातचीत
गौरतलब है कि शुक्रवार (30 जनवरी) को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि दोनों देशों ने साझेदारी को सभी क्षेत्रों में विस्तार देने और भविष्य में संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर सहमति जताई है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading