ईरान बातचीत को तैयार, लेकिन जेडी वेंस से ही करना चाहता है वार्ता

पश्चिम एशिया में युद्धविराम के ऐलान के बाद अब पर्दे के पीछे कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन वह चाहता है कि अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व केवल उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करें। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने ट्रंप प्रशासन को स्पष्ट संकेत दिया है कि वह अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और पूर्व सलाहकार जेरेड कुश्नर के साथ दोबारा वार्ता नहीं करना चाहता। तेहरान की प्राथमिकता जेडी वेंस के साथ सीधे संवाद की है। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया संस्थान सीएनएन के हवाले से सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान को स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर के साथ बातचीत में भरोसे की कमी महसूस होती है। गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले से पहले यही दोनों अधिकारी वार्ता में शामिल थे, लेकिन वह बातचीत सफल नहीं हो सकी थी। वहीं, जेडी वेंस को युद्ध समाप्त करने के पक्षधर के रूप में देखा जाता है और खबरें हैं कि वे ईरान पर हमले के समर्थन में नहीं थे। यही कारण है कि ईरान उन्हें अन्य अमेरिकी नेताओं के मुकाबले अधिक गंभीर और संतुलित वार्ताकार मान रहा है।

व्हाइट हाउस का रुख
इस मुद्दे पर व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि अमेरिका की ओर से वार्ता का नेतृत्व कौन करेगा, इसका अंतिम निर्णय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही लेंगे। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि उनकी पूरी कूटनीतिक टीम जेडी वेंस, मार्को रुबियो, जेरेड कुश्नर, स्टीव विटकॉफ और वे स्वयं बातचीत की प्रक्रिया में शामिल हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका इस युद्ध में बढ़त हासिल कर चुका है और ईरान की नौसेना व वायुसेना को भारी नुकसान हुआ है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी दोहराया कि बातचीत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि का चयन केवल राष्ट्रपति ट्रंप के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति वेंस, विदेश मंत्री रुबियो, विशेष दूत विटकॉफ और जेरेड कुश्नर, सभी वार्ता प्रक्रिया का हिस्सा रहेंगे।

मध्यस्थता में पाकिस्तान की भूमिका पर चर्चा
इस बीच, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान की संभावित मध्यस्थता को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक सोशल मीडिया पोस्ट को साझा किया, जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय संकट के समाधान में पाकिस्तान की भूमिका निभाने की इच्छा जताई थी।
शहबाज शरीफ ने कहा कि यदि दोनों पक्ष सहमत हों, तो पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच सार्थक और निर्णायक वार्ता की मेजबानी के लिए तैयार है और इसे सम्मान की बात मानेगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading