प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया

सिर्फ़ 20 मिनट में होगी बोर्डिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने एयरपोर्ट के पहले चरण (फेज-1) का औपचारिक शुभारंभ किया। यह परियोजना देश के विमानन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। एयरपोर्ट के पहले चरण में लगभग 3300 एकड़ क्षेत्र में टर्मिनल और एक रनवे का निर्माण किया गया है। इस टर्मिनल की सालाना यात्री क्षमता करीब 3 करोड़ रखी गई है। फेज-1 को विकसित करने में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। पूरे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 52 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकसित करने की योजना है। सभी चार चरण पूरे होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने की ओर अग्रसर है। वर्तमान में यह स्थान चीन के बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास है, जिसका क्षेत्रफल करीब 47 वर्ग किलोमीटर है।

परियोजना को वर्ष 2040 तक पूर्ण रूप से तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यहां से उड़ानों का संचालन मई से शुरू होने की संभावना है। इस एयरपोर्ट की खासियत यह होगी कि यात्रियों को प्रवेश के बाद 20 मिनट से भी कम समय में बोर्डिंग की सुविधा मिल सकेगी, जिससे यात्रा प्रक्रिया तेज और सुगम बनेगी।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के बाद यात्रियों को लगभग 60 मीटर लंबे कॉरिडोर से गुजरना होगा, जिससे एंट्री से बोर्डिंग गेट तक पहुंचने में कम समय लगेगा। तुलना करें तो दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर यह दूरी तय करने में आमतौर पर 15 से 30 मिनट लग जाते हैं। डिपार्चर एरिया में सबसे पहले चेक-इन काउंटर स्थापित किए गए हैं। शुरुआती संचालन के लिए इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर के साथ समझौते किए गए हैं। इन एयरलाइंस के काउंटर तैयार हैं और स्टाफ द्वारा चेक-इन की ट्रायल प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यात्री यहां आसानी से बैगेज ड्रॉप कर सकेंगे और बोर्डिंग पास प्राप्त कर पाएंगे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading