ईरान का बहरीन स्थित एमेजॉन कार्यालय पर मिसाइल से हमला

ईरान ने बहरीन में मौजूद एमेजॉन के कार्यालय पर मिसाइल हमला किया है जिससे बैटेलको कार्यालय की बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा है। यह बिल्डिंग बहरीन के हमाला में स्थित है। बैटेलको, बहरीन की सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी है और एमेजॉन वेब सर्विसेज़ के बुनियादी ढांचे को होस्ट करती है। बहरीन सरकार ने इस हमले की पुष्टि की है। गौरतलब है कि ईरान ने मंगलवार को ही धमकी दी थी कि 1 अप्रैल से मिडिल ईस्ट में अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाया जाएगा और अब इसकी शुरुआत हो गई है। ईरान का एमेजन कार्यालय पर यह हमला इस बात का संकेत है कि मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव अब पारंपरिक युद्ध से आगे बढ़कर डिजिटल और आर्थिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंच गया है। हाल के घटनाक्रमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि टेक्नोलॉजी अब सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि रणनीतिक हथियार बन चुकी है। हमले से पहले ही ईरान ने बयान जारी करते हुए कई अमेरिकी और क्षेत्रीय टेक कंपनियों को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी के बाद अब ईरान ने एमेजन पर हमला कर दिया है। ईरान के इस हमले ने वैश्विक टेक इंडस्ट्री और खासकर खाड़ी क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

एमेजन समेत 18 कंपनियों को दी थी चेतावनी
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट में 18 प्रमुख कंपनियों की सूची जारी की गई थी, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एप्पल, मेटा, ओरैकल, इंटेल, आईबीएम और एनवीडिया जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल थी। इसके अलावा यूएई की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी G-42 और दुबई स्थित साइबर सिक्योरिटी फर्म स्पायर सॉल्यूशंस का नाम भी शामिल था। ईरान ने दावा किया था कि ये कंपनियां आतंकी जासूसी गतिविधियों में शामिल हैं और इनके क्षेत्रीय यूनिट्स को निशाना बनाया जा सकता है। चेतावनी में कर्मचारियों को अपने ऑफिस छोड़ने की सलाह भी दी गई थी।

अब डिजिटल दुनिया में लड़ा जाएगा युद्ध
मौजूदा संघर्ष में टेक्नोलॉजी की भूमिका लगातार बढ़ रही है। क्लाउड सर्विस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सैटेलाइट डेटा और डेटा सेंटर अब युद्ध की रणनीति का अहम हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में यूएई और बहरीन में क्लाउड डेटा सेंटर पर ड्रोन हमलों से सेवाओं में बाधा आई, जिससे यह साफ हो गया कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर भी अब सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा जीपीएस सिग्नल में छेड़छाड़ और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर के मामले भी तेजी से बढ़े हैं, जिससे एयरक्राफ्ट, शिपिंग और मोबाइल एप्स प्रभावित हुए हैं। यह दिखाता है कि आने वाले समय में युद्ध सिर्फ जमीन या आसमान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी लड़ा जाएगा।

कर्मचारियों को रिमोट वर्क की सलाह दी
बढ़ते खतरे को देखते हुए कई टेक कंपनियों ने अपने ऑपरेशन में बदलाव शुरू कर दिया है। खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी कंपनियों ने कर्मचारियों को रिमोट वर्क अपनाने और यात्रा सीमित करने की सलाह दी है। साथ ही कई कंपनियों ने इमरजेंसी प्लान एक्टिव कर दिए हैं ताकि किसी भी संभावित हमले से नुकसान को कम किया जा सके। G-42 जैसी कंपनियां, जो हेल्थकेयर, क्लाउड और स्पेस टेक्नोलॉजी में काम करती हैं, क्षेत्रीय डिजिटल इकोसिस्टम का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में इन पर खतरा पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और टेक विकास को प्रभावित कर सकता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading