इस्राइल ने ईरान की सिंथेटिक ड्रग की फैक्ट्री पर हमला किया

फेंटानिल ड्रग का उपयोग रसायनिक हथियारों में होता था

इस्राइल ने ईरान की एक फैक्ट्री को निशाना बनाया है। इस्राइल का दावा है कि इस फैक्ट्री में रासायनिक हथियारों के लिए फेंटानिल ड्रग बनाई जा रही थी। हालांकि ईरान ने इन दावों को खारिज कर दिया है और इस्राइल पर दवा कंपनियों पर हमले का आरोप लगाया है। इस्राइल ने बुधवार तड़के दावा किया कि उसने ईरान में एक ऐसे प्लांट पर हमला किया है, जहां से फेंटानिल नामक शक्तिशाली सिंथेटिक ड्रग की आपूर्ति ईरान की सरकार को की जा रही थी। इस्राइल का दावा है कि इस फेंटानिल ड्रग का इस्तेमाल रासायनिक हथियार बनाने में किया जा सकता था। ईरान सरकार ने भी तेहरान स्थित तोफिघ दारू फैक्ट्री पर हमले की पुष्टि की और इस्राइल के दावे को खारिज कर दिया। ईरान ने जोर देकर कहा कि वहां केवल अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का उत्पादन होता है।

ईरान के विदेश मंत्री ने इस्राइल पर लगाए आरोप
दोनों देशों के अनुसार यह हमला मंगलवार को हुआ। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैक्ट्री की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘इस्राइल के युद्ध अपराधी अब खुलेआम और बेशर्मी से दवा कंपनियों पर बमबारी कर रहे हैं।’ फेंटानिल का इस्तेमाल अस्पतालों में गंभीर दर्द के इलाज के लिए किया जाता है, हालांकि इसकी थोड़ी सी मात्रा भी घातक साबित हो सकती है। इस्राइल और अमेरिका पहले भी यह आरोप लगाते रहे हैं कि ईरान हथियारों में फेंटानिल का इस्तेमाल कर रहा है। अमेरिका ने इससे पहले यह भी कहा था कि ईरान के शैक्षणिक शोध में इस बात का अध्ययन किया गया कि 2002 के मॉस्को थिएटर बंधक संकट के दौरान रूस ने संभवतः फेंटानिल के एक रूप का इस्तेमाल किया था। इस्राइल का आरोप है कि तोफिघ दारू फैक्ट्री तेहरान के एक उन्नत शोध संस्थान एसपीएनडी (SPND) को फेंटानिल की आपूर्ति करती थी। अमेरिका का दावा है कि एसपीएनडी ने ऐसे शोध और परीक्षण किए हैं, जिनका इस्तेमाल परमाणु विस्फोटक उपकरणों और अन्य हथियारों के विकास में किया जा सकता है।

ईरान युद्ध के बीच जहाजों पर हमले बढ़े
इस बीच, बुधवार तड़के कतर के तट के पास एक तेल टैंकर पर भी हमला हुआ। ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने बताया कि एक प्रोजेक्टाइल जहाज से टकराया। हालांकि, इस हमले में किसी तरह का पर्यावरणीय नुकसान नहीं हुआ और जहाज का चालक दल सुरक्षित है। वहीं, मंगलवार को दुबई के पास एक कुवैती तेल टैंकर पर भी हमला हुआ था। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक फारस की खाड़ी में 20 से अधिक जहाजों पर हमले हो चुके हैं। इस्राइली मीडिया ने बताया कि यमन से इस्राइल पर एक मिसाइल दागी गई, जिसे इस्राइली सेना ने इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं। इस हमले के चलते दक्षिणी इस्राइल में सायरनों की आवाज सुनी गई। 

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading