उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

यूकाडा और आईआरसीटीसी ने तैयारियां तेज कीं, आठ रूट तय

देहरादून। उत्तराखंड में प्रस्तावित चारधाम यात्रा को अधिक सुगम, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार हेलीकॉप्टर सेवा की टिकटिंग व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन की जा रही है। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने संयुक्त रूप से तैयारियां तेज कर दी हैं।

हेली सेवा से जुड़े संचालन, शटल व्यवस्था और टिकटिंग प्रक्रिया को लेकर दोनों संस्थाओं के बीच अहम बैठक हुई, जिसमें विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों के अनुसार, इस बार कुल आठ रूटों के लिए हेली ऑपरेटरों का चयन कर लिया गया है। इन ऑपरेटरों की इनवेंट्री जल्द ही आईआरसीटीसी के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, जिससे तय समय के भीतर टिकट बुकिंग शुरू की जा सके। इसके साथ ही चार नए हेली ऑपरेटरों के साथ ट्राइपार्टी एग्रीमेंट की औपचारिकताएं भी अगले एक-दो दिनों में पूरी होने की संभावना है। बैठक में फंड रिलीज और सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। यूकाडा ने भरोसा दिलाया कि ऑपरेटरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सेवा प्रभावित न हो। पिछले वर्षों में रिफंड में देरी को लेकर मिली शिकायतों को ध्यान में रखते हुए इस बार निगरानी व्यवस्था को और सख्त बनाया जाएगा और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

100% ऑनलाइन होगी बुकिंग प्रक्रिया
इस वर्ष हेली सेवा की टिकटिंग पूरी तरह आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी। बुकिंग प्रक्रिया 10 से 12 अप्रैल के बीच शुरू होने की संभावना है। टिकटों को चरणबद्ध तरीके से करीब 20-20 दिनों के स्लॉट में जारी किया जाएगा। आगे की बुकिंग व्यवस्था मौसम और यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखकर तय की जाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading