पान मसाला विज्ञापन मामले में सलमान खान को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत

पान मसाला विज्ञापन से जुड़े मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इससे पहले जयपुर जिला उपभोक्ता आयोग-II ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन अब हाई कोर्ट ने इस कार्रवाई पर रोक लगा दी है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद सलमान खान को 13 अप्रैल को आयोग के समक्ष पेश होने की अनिवार्यता से भी राहत मिल गई है। इससे पहले आयोग ने इस तारीख को अंतिम अवसर के रूप में निर्धारित किया था और अनुपस्थिति की स्थिति में गिरफ्तारी वारंट जारी करने की चेतावनी दी थी। यह मामला योगेंद्र सिंह बडियाल द्वारा दायर शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पान मसाला उत्पादों के विज्ञापनों के जरिए उपभोक्ताओं को गुमराह किया गया। विज्ञापनों में इन उत्पादों को ‘केसर युक्त इलायची’ और ‘केसर युक्त पान मसाला’ के रूप में प्रचारित किया गया, जिससे गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर भ्रामक संदेश जाता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ऐसे दावे उपभोक्ताओं के बीच गलत धारणा पैदा करते हैं, जबकि पान मसाला के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा सर्वविदित है।

उल्लेखनीय है कि 6 जनवरी 2026 को उपभोक्ता आयोग ने इन उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बावजूद 9 जनवरी को भी जयपुर, कोटा सहित कई शहरों में इन उत्पादों के विज्ञापन और होर्डिंग्स देखे गए, जिसे आयोग ने अपने आदेश का उल्लंघन माना। आदेश की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने सलमान खान के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। हालांकि इस पर अमल नहीं हो पाया। हाल ही में हुई सुनवाई में आयोग ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। फिलहाल, राजस्थान हाई कोर्ट के हस्तक्षेप से सलमान खान को राहत मिल गई है और मामले में आगे की कार्रवाई पर रोक लग गई है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading