फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ विवाद

समाज के किसी भी वर्ग को बदनाम करने वाला शीर्षक स्वीकार्य नहीं, नाम बदलने पर ही रिलीज होगी फिल्म — सुप्रीम कोर्ट

मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ अपने शीर्षक को लेकर विवादों में घिर गई है। बढ़ते विरोध के बीच निर्माताओं ने नाम बदलने की सहमति जताई, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। गुरुवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माता नीरज पांडे को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि किसी शीर्षक के जरिए समाज के एक वर्ग को बदनाम नहीं किया जा सकता। फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने शीर्षक पर गंभीर आपत्ति जताई। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए प्रस्तावित थी।

नाम बदलने के बाद ही मिलेगी अनुमति
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जस्टिस बीवी नागरत्ना और उज्जल भुयान की पीठ ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने सवाल उठाया कि इस तरह का शीर्षक समाज के एक हिस्से को क्यों निशाना बना रहा है और कहा कि यह नैतिकता तथा सार्वजनिक व्यवस्था के खिलाफ हो सकता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि बदला हुआ नाम बताए बिना फिल्म की रिलीज की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही निर्माताओं को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया गया कि फिल्म किसी समुदाय का अपमान नहीं करती। मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी तय की गई है।

याचिका में लगाए गए आरोप
फिल्म के खिलाफ दायर याचिका में आरोप है कि इसका शीर्षक जाति-धर्म आधारित पूर्वाग्रहों को बढ़ावा देता है और सांप्रदायिक सौहार्द व संवैधानिक मूल्यों के लिए प्रतिकूल है। यह याचिका भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संगठन सचिव अतुल मिश्रा ने दाखिल की, जिसमें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई।

कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन
फिल्म के नाम को लेकर विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन भी हुए और कई संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई। अंततः विवाद बढ़ने पर निर्माताओं ने शीर्षक बदलने की बात स्वीकार की। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ नुसरत भरुचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading