रविवार का दिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी बढ़त दर्ज की और वीकेंड का पूरा लाभ उठाया। दूसरी ओर, सनी देओल की ‘जाट’ को भी छुट्टियों का अच्छा फायदा मिला, जिससे इसकी कमाई में उछाल देखा गया।
केसरी -2
‘केसरी चैप्टर 2’, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर आधारित है, 18 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 9.50 करोड़ रुपये पहुंच गई। रविवार को इसमें और उछाल आया और इसने 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तक फिल्म की कुल कमाई 29.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।
जाट
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ पिछले कुछ दिनों से स्थिर कमाई कर रही थी, लेकिन रविवार को इसकी गति में तेजी आई। शनिवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 5.15 करोड़ रुपये हो गया। अब तक ‘जाट’ ने कुल मिलाकर 74.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।





