यूपी: टूरिस्ट बस पलटने से दो महिलाओं की मौत, 20 यात्री घायल

महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं का काठमांडू से वापसी के दौरान हुआ हादसा

गाजीपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि लगभग 20 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बस डिवाइडर से टकराने के बाद संतुलन खो बैठी और पलट गई। घायलों में तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अन्नपूर्णा देवी (50 वर्ष), निवासी पुणे और सरस्वती देवी (70 वर्ष), निवासी बुलढाणा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महाराष्ट्र के जलगांव क्षेत्र से आए श्रद्धालु पहले वाराणसी पहुंचे थे, जहां से वे टूरिस्ट बस के माध्यम से नेपाल के काठमांडू गए थे। वापसी के दौरान नैसारे गांव के पास एक बोलेरो वाहन को बचाने की कोशिश में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कई घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा में महाराष्ट्र के बुलढाणा और जलगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 95-96 लोग शामिल थे, जो दो बसों में सवार होकर तीर्थ यात्रा पर निकले थे। ये लोग पहले चित्रकूट और फिर काठमांडू दर्शन कर लौट रहे थे। बुधवार देर रात दोनों बसें वाराणसी के लिए रवाना हुई थीं, जिनमें वाराणसी के चालक और कंडक्टर भी मौजूद थे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading