झारखंड: टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

झारखंड के बहुचर्चित टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है, जिसके बाद लगभग दो साल से जेल में बंद आलमगीर आलम अब रिहा हो सकेंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन पर सरकारी टेंडरों में कमीशन लेने और एक संगठित भ्रष्टाचार नेटवर्क का हिस्सा होने के गंभीर आरोप लगाए थे। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एम.एम. सुंदरेश्वर और जस्टिस एन. कोटीश्वर सिंह की खंडपीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए आलमगीर आलम को जमानत देने का फैसला सुनाया। इससे पहले उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे 11 जुलाई 2025 को खारिज कर दिया गया था। हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

आलमगीर आलम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और राज्य में हेमंत सोरेन सरकार के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री का पद संभाल चुके हैं। ईडी ने उन्हें 15 मई 2024 को इस घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले एजेंसी ने उनसे करीब दो दिनों में 14 घंटे तक गहन पूछताछ की थी। जांच के दौरान ईडी ने अदालत को बताया था कि ग्रामीण विकास विभाग में इंजीनियरों, अधिकारियों और मंत्रियों का एक संगठित गिरोह सक्रिय था, जो सरकारी टेंडरों के एवज में कमीशन वसूलने का काम करता था। एजेंसी ने जनवरी 2024 में पास हुए 92 करोड़ रुपये के 25 टेंडरों से जुड़े दस्तावेज भी कोर्ट में प्रस्तुत किए थे। ईडी के मुताबिक इन टेंडरों में कथित तौर पर आलमगीर आलम को लगभग 1.23 करोड़ रुपये का कमीशन प्राप्त हुआ था। इस मामले की जांच के दौरान ईडी ने झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीष रंजन से भी पूछताछ की थी। उन्हें 28 मई 2024 को एजेंसी के जोनल कार्यालय में तलब किया गया था।

क्या है पूरा मामला
इस घोटाले का खुलासा 6 मई 2024 को हुआ, जब ईडी ने आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनसे जुड़े विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एजेंसी ने करीब 32 करोड़ 20 लाख रुपये नकद बरामद किए, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। छापेमारी के बाद संजीव लाल और उनके सहयोगी जहांगीर आलम को उसी रात गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में दोनों से रिमांड पर पूछताछ की गई और फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस पूरे प्रकरण ने झारखंड की राजनीति में हलचल मचा दी थी और सरकारी टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े किए थे। अब सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading