राजस्थान: 17अप्रैल से जयपुर के जेकेके में लगेगा राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला

जयपुर में फिर सजेगा स्वाद, संस्कृति और परंपरा का उत्सव

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर एक बार फिर स्वाद और परंपरा के रंगों से सराबोर होने जा रही है। सहकारिता विभाग एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) के संयुक्त तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’ का आयोजन 17 से 26 अप्रैल तक जवाहर कला केन्द्र में किया जाएगा। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक के अनुसार, इस मेले में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों की सहकारी संस्थाएं अपने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय करेंगी। इस वर्ष मेले में लगभग 150 स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जहां उपभोक्ताओं को शुद्ध मसाले, ऑर्गेनिक उत्पाद, श्री अन्न, जीआई टैग वाले उत्पाद, खाद्य तेल, अनाज और हस्तनिर्मित वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। मेले में केरल की काली मिर्च, कश्मीर की केसर, गुंटूर की लाल मिर्च, इरोड की हल्दी, नागौर का जीरा, रामगंजमंडी का धनिया, जालोर की ईसबगोल और बीकानेर के पापड़ जैसे प्रसिद्ध उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह आयोजन सहकारी संस्थाओं, महिला समूहों और स्वयं सहायता समूहों के लिए अपने उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का सशक्त मंच प्रदान करता है।

खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी भरपूर अवसर
मेले में आने वाले आगंतुकों के लिए कई विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। मोबाइल चक्की के माध्यम से मौके पर ही मसाले पीसने की निःशुल्क सुविधा दी जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को ताजे और शुद्ध मसाले मिल सकेंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन लक्की ड्रॉ और समापन अवसर पर बम्पर ड्रॉ का आयोजन भी किया जाएगा। सांस्कृतिक माहौल को जीवंत बनाने के लिए प्रतिदिन विभिन्न संभागों के लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

यह मेला न केवल खरीदारी का अवसर प्रदान करता है, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सहकारिता आंदोलन की मजबूती को करीब से समझने का भी उत्कृष्ट मंच साबित होगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading