बजट में कोटा मेडिकल कॉलेज में 150 करोड़ रुपये की लागत से कैंसर यूनिट स्थापित करने की घोषणा की गई है। कैंसर यूनिट स्थापित करने का मुद्दा प्रमुख था
उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में राजस्थान का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस बजट में कोटा जिले को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। राजस्थान बजट 2025 में कोटा जिले के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं।
150 करोड़ की लागत से कैंसर यूनिट
कोटा में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। इस बजट में कोटा मेडिकल कॉलेज में 150 करोड़ रुपये की लागत से कैंसर यूनिट की स्थापना की घोषणा की गई है, जिससे कैंसर मरीजों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, एक मॉड्यूलर ओटी (ऑपरेशन थिएटर) भी बनाई जाएगी।
मथुराधीश मंदिर कॉरिडोर
बजट में कोटा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मथुराधीश मंदिर कॉरिडोर विकसित करने और इस क्षेत्र को हेरिटेज स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई है।
झालावाड़ और बारां में मिनी सचिवालय बनने के बाद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाल ही में कोटा में मिनी सचिवालय बनाने और जेल को शंभुपुरा में स्थानांतरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया था। बजट में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास हाई-फाई सिटी विकसित करने की योजना का विस्तृत खाका भी प्रस्तुत किया गया है।






