यूपी: बजट में युवाओं के लिए सरकार ने खजाना खोला, बिना ब्याज मिलेगा लोन

योगी सरकार ने अपने बजट 2025-26 में युवाओं और छात्राओं के लिए बड़ी सौगात दी है। पहली बार, मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की घोषणा की गई है, जिससे उनकी शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, युवाओं को ब्याज-मुक्त ऋण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार 2.0 ने बजट में युवाओं और छात्रों का विशेष ध्यान रखा है। सरकार ने इस बजट में युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज-मुक्त ऋण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को टैबलेट और मुफ्त कोचिंग की सुविधा के लिए प्रावधान किया है। मध्यप्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर, मेधावी छात्राओं को बिना किसी लागत के स्कूटी देने की योजना बनाई गई है। यह पहल न केवल उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ाएगी, बल्कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

युवाओं और स्कूली बच्चों के लिए अन्य घोषणाएँ:

• सरकार ने युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने की योजना को जारी रखा है।
• प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज-मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
• मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत हर जिले में सरकारी कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे।

वित्त मंत्री ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत अब तक 49.86 लाख स्मार्टफोन/टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी इस योजना के तहत टैबलेट वितरित किए जाएंगे। योगी सरकार का यह बजट युवाओं, छात्राओं और स्टार्टअप्स के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने में सहायक साबित हो सकता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading