भारत सरकार ने 119 ऐप ब्लॉक किए, अधिकतर चीन और हांगकांग के

भारत सरकार ने कथित तौर पर 119 ऐप्स को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं, जिनमें से अधिकांश चीन और हांगकांग के थे। यह महत्वपूर्ण निर्णय 2020 के बाद लिया गया, जब भारत ने TikTok समेत 100 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, 2021 और 2022 में भी कुछ ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन उनकी संख्या इतनी अधिक नहीं थी।

सिंगापुर और अमेरिका के भी ऐप्स हुए ब्लॉक
एक रिपोर्ट के अनुसार, लूमेन डेटाबेस पर गूगल के खुलासे के हवाले से बताया गया है कि ये आदेश भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत जारी किए गए हैं। इस धारा के अंतर्गत, केंद्र सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता या सार्वजनिक व्यवस्था के हित में ऑनलाइन सामग्री तक सार्वजनिक पहुंच को रोकने का अधिकार है। ब्लॉक किए गए अधिकांश ऐप्स वीडियो और वॉयस चैट प्लेटफॉर्म हैं। चीन और हांगकांग के अलावा, कुछ ऐप्स सिंगापुर, अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया के भी हैं।
बैन किए गए 119 ऐप्स में से कुछ अभी भी गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। इस पर गूगल ने कहा है कि वह सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है और जल्द ही इन ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा देगा। वहीं, कुछ ऐप डेवलपर्स ने बताया कि उन्हें अपने ऐप्स के ब्लॉक होने की जानकारी गूगल के माध्यम से ही मिली। सिंगापुर स्थित चिलचैट ऐप के डेवलपर ने कहा कि भारत में उनके ऐप के ब्लॉक होने से उन्हें आर्थिक नुकसान होगा और भारतीय यूजर्स के मनोरंजन पर भी असर पड़ेगा। इस बीच, भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों से अभी तक इस मामले पर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading