प. बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बहुचर्चित हत्याकांड में पश्चिम बंगाल पुलिस ने यूपी और बिहार से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पूछताछ के लिए अपने साथ पश्चिम बंगाल ले जाया गया है, जबकि मामले की जांच लगातार नए आयाम लेती जा रही है।

जांच की आंच बिहार तक पहुंची
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब बिहार के बक्सर जिले तक पहुंच चुकी है। पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम ने बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी गांव में छापेमारी कर कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हलचल तेज हो गई। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड से जुड़े अहम सुरागों के आधार पर की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशाल श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में हत्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। हिरासत में लेने के बाद उसे पहले स्थानीय मुफस्सिल थाने लाया गया, जहां लंबी पूछताछ की गई, इसके बाद एसटीएफ टीम उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि इस मामले में दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है। बक्सर पुलिस भी फिलहाल इस बात को स्पष्ट नहीं कर रही है कि विशाल श्रीवास्तव को इसी हत्याकांड में पकड़ा गया है या किसी अन्य मामले में कार्रवाई की गई है।

यूपी-बिहार कनेक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस ने इस हत्याकांड में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का निवासी है, जो वर्तमान में बक्सर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि बलिया निवासी राज सिंह को अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जबकि मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य को बक्सर से ही पकड़ा गया है। जांच एजेंसियां शुरुआत से ही मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थीं। इन्हीं इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने विभिन्न राज्यों में दबिश दी और आखिरकार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

राज सिंह पर पहले भी लगे हैं आरोप
सूत्रों के मुताबिक, राज सिंह की गतिविधियों पर पुलिस कई दिनों से नजर बनाए हुए थी। उसे अयोध्या से गिरफ्तार किया गया। राज सिंह खुद को समाजसेवी बताता रहा है और बलिया के वार्ड नंबर 15 से सभासद का चुनाव भी लड़ चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसके घर पर फिलहाल ताला लगा हुआ है और परिवार के सदस्य कहीं और चले गए हैं। इलाके में इस गिरफ्तारी के बाद दहशत और सन्नाटा देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि राज सिंह को कुछ राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। इससे पहले भी एक फायरिंग की घटना में उसका नाम सामने आ चुका है, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मुफस्सिल थाना के अधिकारियों ने विशाल श्रीवास्तव की हिरासत की पुष्टि की है, लेकिन यह स्पष्ट किया है कि उसे किस मामले में पकड़ा गया है, इसकी जानकारी पश्चिम बंगाल एसटीएफ ही दे सकती है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में खुलकर कुछ भी कहने से बच रही है। उम्मीद की जा रही है कि कोलकाता पुलिस जल्द ही प्रेस वार्ता कर इस हत्याकांड और गिरफ्तार आरोपियों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा करेगी।

यह मामला अब बहु-राज्यीय जांच का रूप ले चुका है, जिसमें कई राज्यों की पुलिस और एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं। आने वाले दिनों में इस हत्याकांड से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading