किसी एयरपोर्ट से कम नहीं  हैं,अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की सुविधाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या धाम जंक्शन का किया उद्घाटन, 6 बंदे भारत, 2 अमृत भारत ट्रेन की भी दी सौगात

अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बडी सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और नवनिर्मित हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। रेलवे स्टेशन आधुनिक फैसिलिटी वाली तीन मंजिला इमारत है। इसकी सुविधाएं किसी एयरपोर्ट से कम नहीं है। इनफेंट केयर, सिक रूम, टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर, फायर एग्जिट और देश के सबसे बड़े कॉनकोर्स सेटअप जैसी सुविधाओं से लैस स्टेशन ‘मील का पत्थर’ साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को यहां से 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही जौनपुर-अयोध्या-बाराबंकी सेक्शन के दोहरीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. अयोध्या से दरभंगा के बीच एक अमृत भारत और अयोध्या से आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा। अयोध्या धाम आने वाले पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं को प्रीमियम ट्रैवलिंग एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराएंगी. इसी प्रकार, ‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ फैसिलिटीज से लैस अत्याधुनिक अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। 240 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन एक आधुनिक फैसिलिटी वाली तीन मंजिला इमारत है। इसमें फूड प्लाजा, वेटिंग हॉल, टॉयलेट, पेयजल स्टेशन, एस्केलेटर, लिफ्ट, स्टाफ रूम , प्रतीक्षालय, और एक प्रवेश फुटब्रिज, दुकानें जैसी समकालीन सुविधाओं से सुसज्जित है। इस रेलवे स्टेशन में भारत की संस्कृति और श्री राम मंदिर की छवि भी दिखाई देगी।

यह स्टेशन सभी के लिए सुलभ और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण इसे इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा ग्रीन स्टेशन बिल्डिंग के रूप में सर्टिफाइड किया गया है। 241 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए गए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन में यूं तो तमाम खूबियां हैं, लेकिन यहां कुछ सुविधाएं ऐसी हैं जो आमतौर पर एयरपोर्ट्स पर भी देखने को नहीं मिलतीं. इस फेहरिस्त में इनफेंट केयर रूम, सिक रूम, पैसेंजर फैसिलिटीज डेस्क, टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर मुख्य हैं, जो स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर हैं।

अयोध्या धाम स्टेशन के मिडिल फ्लोर पर रिटायरिंग रूम्स, लेडीज डॉर्मेटरी, एयर कंडीशंड रिटायरिंग रूम्स, जेंट्स डॉर्मेटरी, स्टेयरकेस, रिलीविंग स्टाफ के लिए लॉजिंग रूम, स्टेशन मास्टर और महिला कर्मचारियों का कक्ष जैसी सुविधाओं से युक्त है। यह स्टेशन अपनी सुनियोजित सुविधाओं के लिए जाना जाता है, जिसमें एक इन्फेंट केयर रूम और प्राथमिक चिकित्सा के लिए एक समर्पित बीमार कक्ष शामिल है। इसमें एक यात्री सुविधा डेस्क, पर्यटक सूचना केंद्र भी है। इसके साथ ही 7,200 वर्ग मीटर में फैला परिसर भीड़ को संभालने का दावा करता है। स्टेशन के टॉप फ्लोर पर एक प्रतीकात्मक डिजाइन धनुष के साथ शाही ‘मुकुट’ से प्रेरित संरचना है। यह भगवान राम के साथ अयोध्या के गहरे संबंध को उजागर करती है। हवाई अड्डे के पुनर्विकास के समान थीम को प्रतिबिंबित करते हुए, स्टेशन में अलग-अलग आगमन और प्रस्थान क्षेत्र, एक टैक्सी वे, एक विस्तारित पोर्च और नए विकसित स्टेशनों में पाई जाने वाली मानक सुविधाएं शामिल हैं। स्टेशन को रोजाना 1 लाख यात्रियों को हैंडल करने के हिसाब से विकसित किया गया है। सभी मंजिलों को जोड़ने वाले फायर एग्जिट सेफ्टी को सुनिश्चित किया गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading