नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अयोध्या में बनकर तैयार हुए भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर लोगों को मुबारकबाद दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं बल्कि पूरे विश्व के हैं। उन्होंने कहा, “एक बात जो बहुत जरूरी है कि भगवान राम का मंदिर खुलने वाला है। मैं उन सबको, जिन्होंने इसकी कोशिश की कि उनका मंदिर बने, उनको मुबारकबाद देता हूं। भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के राम नहीं हैं बल्कि पूरे विश्व के हैं। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भगवान राम ने भाईचारे की बात की। उन्होंने मोहब्बत और एक दूसरे की सहायता की बात की। उन्होंने (भगवान राम) कभी भी किसी को गिराने की बात नहीं की। भले ही वह किसी मजहब, किसी जाति का हो, उसकी जुबान क्या है, यह मायने नहीं रहता। भगवान राम ने एक यूनिवर्सल मैसेज दिया है। फारूक कहते हैं कि आज जब यह मंदिर खुलने वाला है उस भाईचारे को बनाए रखने के लिए काम करिए जो आहिस्ता आहिस्ता हमारे वतन से गायब हो रहा है। फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर पाकिस्तान से बातचीत की नसीहत दी है. फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि पड़ोसी से दोस्ती और बातचीत होनी ही चाहिए. यह याद रखा जाना चाहिए कि दोनों देश परमाणु संपन्न मुल्क हैं। आपको बता दें कि अभी तीन दिन पहले ही फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि अगर आतंकवाद पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बात नहीं की जाएगी तो कश्मीर की स्थिति गाजा जैसी हो जाएगी।
Related Posts
आगरा में यमुना ने खतरे के निशान को पार किया, ताजमहल तक पहुंचा पानी
आगरा में यमुना ने खतरे के निशान को पार किया, अगले 24 घंटों में बाढ़ की आशंका, नाव संचालन पर रोक, 40 से अधिक गांवों…
लखनऊ में मां ने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम बेटी की हत्या की, पति को फंसाने के लिए दिया वारदात को अंजाम
लखनऊ के कैसरबाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी छह…
यूपी: प्रदेश में अधिकारी नहीं उठा रहे हैं विधायकों के फोन, शासन ने दिए कार्रवाई करने के निर्देश
यूपी में अधिकारी विधायकों के फोन नहीं उठा रहे हैं और न ही कॉल बैक कर रहे हैं। इसे लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।






