कनाडा पुलिस ने हिंदू मंदिर को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 41 साल के जगदीश पंधेर को गिरफ्तार किया है। उस पर पहले से ही कई आरोपों में केस चल रहे हैं और फिलहाल वह बेल पर बाहर था। बीते साल भी उसने कुछ पूजास्थलों को निशाना बनाया था। इन मामलों ने देश में सांप्रदायिक तनाव भी बढ़ाया है। उसने कुछ पूजा स्थलों को निशाना बनाया था, पुलिस के मुताबिक सिक्योरिटी सर्विलांस में देखा गया था। की एक शख्स 8 अक्टूबर को हिंदू मंदिर में घुसा था। इसके बाद वह मंदिर को नुकसान पहुंचता है। और वहां रखे दान पत्र में से पैसे लेकर निकलता है। फुटेज में यह भी देखा गया था कि वह मंदिर के अंदर जा रहा है। इसके बाद जब जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि वह शख्स कई मंदिरों में इस तरह की कई वारदात को अंजाम दे चुका है, ग्रेटर टोरंटो के कई मंदिरों में उसने इस तरह की वारदात की थी, पुलिस का कहना है कि भले ही यह घटनाएं मंदिरों में हुई है लेकिन उन्हें हेट क्राइम के चलते घटना नहीं कहा जा सकता है, सितंबर के बाद से अब तक कम से कम 6 मंदिरों को नुकसान पहुंचा है।
हिंदू समुदाय इस मुद्दे को लगातार उठा रहा है। अब तक जिन मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया है उनमें से पिक रिंग का देवी मंदिर, अजाक्स का संकट मोचन मंदिर, और उसावा का हिंदू मंदिर भी शामिल है, सन 2021 में भी ऐसी कुछ घटनाएं हुई थी, कुल मिलाकर 18 मामले सामने आ चुके हैं इससे पहले मार्च सन 2022 में भी हिंदू मंदिरों पर अटैक के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था, पुलिस ने मार्च सन 2022 में जिन लोगों को गिरफ्तार किया था उन लोगों में से जगदीश के अलावा गुरु शरणजीत ढोढसा, परमिंदर गिल और गुरदीप को भी गिरफ्तार किया गया था, इन लोगों ने ज्यादातर हिंदू मंदिर को नुकसान पहुंचा था और मंदिर गुरुद्वारों पर भी तोड़फोड़ और लूटमार की थी।





