बीजेपी करेगी अब दक्षिण भारत की लोकसभा की 131 सीटों पर फोकस

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के लिए दक्षिण भारत की बहुत अहम भूमिका है. इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरे के पहले दिन तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया और भारतीदासन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ये दौरा इसलिए भी अहम है, क्योंकि उत्तर भारत में लोकसभा सीटों के लिहाज से बीजेपी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुकी है, और अब वहां बीजेपी के पास लोकसभा की सीटों को बढ़ाने की संभावना नहीं है. इसी वजह से दक्षिण भारत की कमान पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद अपने हाथों में रखी है, और दक्षिण भारत के दौरे से ही इसकी शुरुआत की है। गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों  कहा था कि 2024 के चुनाव के बाद यह बहस समाप्त हो जाएगी। चुनावी साल की शुरुआत के साथ ही बीजेपी ने विपक्ष का दक्षिणी दुर्ग भेदने के लिए अपने सबसे बड़े चेहरे मोदी को मैदान में उतार दिया है, इसलिए इसके अपने रणनीतिक मायने भी हैं।

साउथ में बीजेपी का फोकस कर्नाटक और तेलंगाना के बाद अब तमिलनाडु पर है। तमिलनाडु से बीजेपी को उम्मीद नजर आ रही है तो इसके पीछे 2021 के विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर पार्टी को मिली जीत भी है। हालांकि बीजेपी ने एआईएमडीएमके के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था और अब गठबंधन टूट चुका है। तमिलनाडु को लेकर बीजेपी ने रणनीति में बदलाव किया। बीजेपी ने तमिल प्रदेश को साधने के लिए पीएम मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को केंद्र बनाकर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की बुनियाद तैयार की। साल 2022 में पहली बार काशी-तमिल संगम का आयोजन हुआ और हाल ही में काशी तमिल संगम का दूसरा भी आयोजन हुआ था। इस आयोजन में खुद पीएम मोदी ने भी शिरकत की थी।

आपको बता दें कि दक्षिण भारत में 131 लोकसभा सीटें हैं। जिसमें से तमिलनाडु में 39, आंध्र प्रदेश में 25, कर्नाटक में 28, केरल में 20, तेलंगाना में 17, पुदुच्चेरी और लक्षद्वीप में एक-एक सीट है। इनमें से बीजेपी का फोकस उन 84 सीटों पर है, जो बीजेपी कभी नहीं जीती है। इन सीटों का क्लस्टर बनाकर इनकी जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्रियों को दी गई है। तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, केरल और तमिलनाडु को लेकर लगातार बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह बैठकें कर रहे हैं। कर्नाटक में बीजेपी ने 2019 में 28 में से 25 सीटें जीती थी, अब जेडीएस से तालमेल के बाद बीजेपी ने 2024 में भी वही प्रदर्शन दोहराने का लक्ष्य रखा है। आंध्र प्रदेश को लेकर बीजेपी दुविधा में है। टीडीपी से गठबंधन को लेकर बीजेपी ने अभी तक अपना मन नहीं बनाया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading