पंजाब के अमृतसर में एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी. घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए. इस दौरान आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने आनन फानन में सूचना पुलिस को दी। घटना अमृतसर के बटाला रोड की है। यहां एक शराबी पुलिसकर्मी परनाम सिंह ने नशे की हालत में सड़क पर खड़ी करीब 4 बाइकों में टक्कर मार दी। टक्कर में 4 लोग घायल हो गए। उसके बाद पुलिसकर्मी को लोगों ने जबरदस्ती पकड़ कर गाड़ी से नीचे उतरा तो पता लगा कि वह नशे में पूरी तरह से धुत्त था। वह नशे के कारण संभल नहीं पाया और नीचे जमीन पर गिर गया। जिसके बाद कई लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की फिर पुलिस की मदद से उसे उठाया गया और गाड़ी में बैठकर ले जाया गया।
पुलिसकर्मी ने सुबह के भी बटाला रोड पर दो महिलाओं के एक्टिवा को टक्कर मार दी थी उन महिलाओं ने भी इस पर नशे में होने का आरोप लगाया था।






