नौटियाल का भजन “मेरे घर राम आए हैं” सुनकर गदगद हुए पीएम मोदी, बोले यह दिल छू लेने वाला भजन

अयोध्या में 500 साल बाद रामलला बिराजने वाले हैं। ऐसे में राम नगरी में इन दिनों तैयारियां जोरों पर हैं। राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर सुरक्षा के भी कई कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इस खास मौके का पूरे देश में इंतजार है। पूरे देश में इन दिनों त्योहार जैसा माहौल है, खासकर अयोध्या में। भगवान राम के स्वागत में कई भजन भी इन दिनों चर्चा में हैं।

इस बीच जुबिन नौटियाल के भी एक भजन की भी खूब चर्चा है। जुबिन नौटियाल ने भगवान राम के लिए ये भजन गाया है, जो एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में है। इस भजन को जुबिन नौटियाल के साथ पायल देव ने भी आवाज दी है और मनोज मुंतशिर ने इसके बोल लिखे हैं। जुबिन नौटियाल का ये राम भजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल को भी छू गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुबिन नौटियाल के गीत की तारीफ करते हुए लिखा- भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है।

पीएम मोदी ने जुबिन नौटियाल और पायल देव के इस गाने को लेकर एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने इस भजन को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये गाना पोस्ट किया है और टीम को इस गाने के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है, पोस्ट के साथ ही उन्होंने इस राम भजन का लिंक भी शेयर किया है, ताकि सभी लोग इस गाने तक पहुंच सकें।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading