पश्चिम बंगाल में राजनीतिक खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा नेता अमित मालवीय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक’ टिप्पणी की थी। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिस पर एक्शन लेते हुए भट्टाचार्य ने यह शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, अपने पोस्ट में अमित मालवीय ने दावा किया था कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी, फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख, ममता बनर्जी के संरक्षण के कारण कानून प्रवर्तन एजेंसियों के चंगुल से भागने में कामयाब रहे हैं। ”उन्होंने लिखा, “डॉन होने का दावा करने वाला शाहजहां फरार है। यह ममता बनर्जी, जो पश्चिम बंगाल की गृह मंत्री भी हैं, यह उनके संरक्षण के बिना संभव नहीं है।” टीएमसी नेता ने अपनी शिकायत में पुलिस से इसे एफआईआर के रूप में मानने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए भी कहा। भाजपा ने सच्चाई छुपाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करने की कोशिश करने के लिए टीएमसी की आलोचना की। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, ‘अमित मालवीय ने जो भी कहा है वह बिल्कुल सच है। यह टीएमसी सरकार है जो अपराधियों को बचा रही है और इस प्रवृत्ति के कारण राज्य में अराजकता ही फैली है’। टीएमसी नेता एवं राज्य मंत्री भट्टाचार्य ने रविवार को मीडिया से कहा, “हमने एक शिकायत दर्ज की है और पुलिस से मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए मालवीय के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।”
Related Posts
बिहार: दरभंगा में हड़ताल के दौरान राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर गए
जिलाधिकारी ने एक साथ 128 राजस्व कर्मचारी किए निलंबित दरभंगा में प्रशासन ने अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी…
मणिपुर हिंसा पर मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने माफी मांगी
मुख्यमंत्री की यह अपील ऐसे समय में आई है जब राज्य बीते वर्ष के संघर्षों और हिंसक घटनाओं से जूझ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई…
0
राजस्थान: जयपुर में फिर हुआ पेपर लीक, 14 लोग गिरफ्तार
जयपुर पुलिस ने नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन की ऑनलाइन परीक्षा लीक मामले में एक बड़ा खुलासा किया है। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ और डीसीपी…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।






