राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” जारी

राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के मुताबिक राहुल गांधी की इस यात्रा के 14 फरवरी को यूपी में प्रवेश करने की संभावना है। राहुल गांधी की यह यात्रा यूपी के करीब 20 जिलों से गुजरेगी और 11 दिन में करीब 107 किलोमीटर दूरी तय करेगी। कांग्रेस ने कहा है कि इस यात्रा के लिए इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों को भी न्यौता दिया जाएगा। यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) इंडिया गठबंधन में साथ-साथ हैं. राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भी बयान आया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए सपा प्रमुख ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि अपने कार्यक्रम में न तो कांग्रेस ने निमंत्रण दिया है, ना ही बीजेपी ने।

अखिलेश यादव ने ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ समाजवादी पीडीए यात्रा’ को सपा के प्रदेश कार्यालय से रवाना करने के बाद कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, डॉक्टर राममनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के विचारों को गांव-गांव फैलाना है। उन्होंने यह भी कहा कि पुराने समाजवादियों का सपना पूरा करना हमारा संकल्प है। यह यात्रा प्रदेश के कई जिलों को कवर करेगी और इसके जरिए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने पुराने समाजवादियों के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया है और यह यात्रा राज्य के कई जिलों से गुजरेगी। इसमें पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और ऊंची जातियों को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि सपा इकलौती पार्टी है, जो संवैधानिक मूल्यों और संविधान को बचाने के लिए लड़ रही हैं। राज्य के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप काम नहीं मिल रहा है, बल्कि उन्हें वेटर, हेल्पर और चपरासी की नौकरियां दी जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 बदलाव और परिवर्तन का वर्ष है। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार से पूछा कि निवेशक शिखर सम्मेलन में 40 लाख करोड़ रुपये के सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने का दावा किया गया था, उसका क्या हुआ? क्योंकि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। लोकसभा चुनाव करीब हैं और सपा अब अपने इसी पीडीए के फॉर्मूले और नारे को लेकर आगे बढ़ती नजर आ रही है। अखिलेश ने पीडीए का मतलब भी बताया था। सपा के पीडीए में पी से पिछड़ा यानी ओबीसी, डी से दलित और ए से अल्पसंख्यक यानी मुस्लिम है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading