पेटीएम पेमेंट्स बैंक से अलग हुआ पेटीएम,खत्म हुआ करार

भारतीय रिजर्व बैंक की सख्ती के बाद पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया

ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेटीएम ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक से अलग होने का फैसला किया है. पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस   के निदेशक मंडल ने सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई के बीच दोनों के बीच इंटर-कंपनी एग्रीमेंट को खत्म करने को मंजूरी दे दी है. वन 97 कम्युनिकेशंस ने इस फैसले की जानकारी दी. पेटीएम की पेरेंट कंपनी ने कहा कि दोनों कंपनियों के बीच एक-दूसरे पर निर्भरता कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है. कंपनी के निदेशक मंडल ने एक मार्च, 2024 को इन समझौतों को समाप्त करने और शेयरधारक समझौतों में संशोधन को मंजूरी दी.

आरबीआई की सख्ती के बाद पेटीएम की बढ़ी मुश्किलें

दरअसल, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड नियमों का अनुपालन न करने को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक की सख्ती का सामना कर रही है. आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च के बाद ग्राहक खातों, वॉलेट, फास्टैग और अन्य साधनों में नई जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया है. वन 97 कम्युनिकेशंस ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि कंपनी और उसकी सहयोगी इकाई पीपीबीएल ने पीपीबीएल के स्वतंत्र संचालन के प्रति अपने दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए हैं. कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में कहा है, ‘निर्भरता कम करने की इस प्रक्रिया के तहत पेटीएम और पीपीबीएल ने पारस्परिक रूप से पेटीएम और उसके समूह संस्थाओं के साथ विभिन्न अंतर-कंपनी समझौतों को खत्म करने पर सहमति जताई है.’ इसके अलावा, पीपीबीएल के शेयरधारकों ने पीपीबीएल के बेहतर संचालन के लिए शेयरधारक समझौते (एसएचए) को सरल बनाने पर भी सहमति जताई है.

पेटीएम ऐप की सर्विस पहले की तरह रहेगी जारी

पेटीएम ने पहले घोषणा की थी कि वह अन्य बैंकों के साथ नई साझेदारी पर हस्ताक्षर करेगी और अपने ग्राहकों एवं कारोबारियों को निर्बाध सेवाएं देने के लिए कदम उठाएगी.इसके साथ ही पेटीएम ने यह बात दोहराई कि पेटीएम ऐप पेटीएम क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स और पेटीएम कार्ड मशीनें पहले की तरह ही आगे भी काम करती रहेंगी. 

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की डेडलाइन बढ़ाई

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी के बाद ग्राहक खातों, वॉलेट, फास्टैग और अन्य साधनों में नई जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया था. बाद में इस समय सीमा को बढ़ाकर 15 मार्च तक कर दिया गया.

विजय शेखर शर्मा ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया

मुश्किलों में फंसने के बाद पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अंशकालिक गैर-कार्यकारी चेयरमैन का पद छोड़ दिया है. इसके नए निदेशक मंडल का गठन किया गया है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading