साधारण गेंदबाजी से बेंगलुरु हारा, कोहली की पारी बेकार

आईपीएल 2024 के 10वें मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता ने 19 गेंदों के शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता इस जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। टीम के खाते में चार अंक हैं जबकि आरसीबी दो अंकों के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। केकेआर ने इस मैच में जीत के साथ आरसीबी के खिलाफ अपने जीत के रथ को बरकरार रखा। आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ 2015 में आखिरी जीत हासिल की थी। घरेूल मैदान पर केकेआर ने अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखा। कोलकाता ने इस जीत के साथ विराट कोहली की विस्फोटक पारी पर पानी फेर दिया।
183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता को फिलिप सॉल्ट और सुनील नरेन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने आरसीबी के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी निभाई। मयंक डागर ने इस साझेदारी को सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर तोड़ा। नरेन 22 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 213.63 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, फिलिप सॉल्ट दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाने में कामयाब हुए। 
इस मैच में वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर के बीच अच्छी साझेदारी हुई। टीम को तीसरा झटका वेंकटेश के रूप में लगा। वह 29 गेंदों में अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। इस बल्लेबाज को यश दयाल ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। कप्तान के साथ उन्होंने 75 रन की साझेदारी निभाई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह आए जो पांच रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 24 गेंदों का सामना किया और 162.50 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए। इस दौरान वह नाबाद रहे। आरसीबी के लिए विजयकुमार, मयंक डागर और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दमदार प्रदर्शन किया। घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए टीम ने विराट कोहली की 83 रन की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए और 183 रन का लक्ष्य तैयार किया। टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस आठ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कैमरन ग्रीन ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। ग्रीन 21 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। रसेल ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रीन को अपना शिकार बनाया। टीम को तीसरा झटका मैक्सवेल के रूप में लगा जिन्हें नरेन ने अपना शिकार बनाया। इस मैच में रजत पाटीदार और अनुज रावत तीन-तीन रन बनाकर आउट हुए। एक बार फिर पाटीदार फ्लॉप साबित हुए। वहीं, दिनेश कार्तिक ने छठे विकेट के लिए  कोहली के साथ 31 रन की साझेदारी निभाई। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि सुनील नरेन को एक सफलता मिली।र्षित राणा ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि सुनील नरेन को एक सफलता मिली।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading