आईपीएल 2025: आज से लगातार 65 दिन तक चलेगा क्रिकेट का उत्सव; केकेआर-आरसीबी के बीच आज पहला मैच कोलकाता में, फाइनल 25 मई को

आईपीएल में इस बार कई टीमों के साथ नए कप्तान होंगे, नए नियम लागू किए जाएंगे, टीमें भी बदली हुई नजर आएंगी और भावनाएं भी अपने चरम पर होंगी, लेकिन आईपीएल की चमक बरकरार रहेगी।

दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग आईपीएल का धमाकेदार आगाज शनिवार से हो रहा है। 65 दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट महोत्सव में चौकों-छक्कों की बारिश होगी और दर्शकों की तालियों की गूंज सुनाई देगी। लीग के 18वें संस्करण का पहला मुकाबला शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गत विजेता केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। इस सीजन में अनुभवी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से चमक बिखेरने की कोशिश करेंगे, तो युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश करेंगे। तो तैयार हो जाइए, 10 टीमों के इस महामुकाबले के लिए, जहां 13 स्टेडियमों में 74 मैच खेले जाएंगे और 25 मई को नया चैंपियन तय होगा।

पहला मुकाबला कोलकाता-बेंगलुरु के बीच
आईपीएल में इस बार कई टीमों के नए कप्तान होंगे, नए नियम लागू किए जाएंगे, टीमें बदली होंगी और भावनाएं अपने चरम पर होंगी, लेकिन आईपीएल की चमक बरकरार रहेगी। इस दौरान 12 डबल हेडर मुकाबले भी खेले जाएंगे। दोपहर के मैच साढ़े तीन बजे से और शाम के मुकाबले साढ़े सात बजे से शुरू होंगे। हालांकि, उद्घाटन मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, फिर भी क्रिकेट के रोमांच में मनोरंजन का तड़का लगाने की पूरी तैयारी हो चुकी है।

रिवर्स स्विंग का जलवा देखने को मिलेगा
आईपीएल-18 में सबसे बड़ा बदलाव लार पर से प्रतिबंध हटाना है। कप्तानों की सहमति के बाद गेंदबाज अब गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल कर सकेंगे। कोरोना काल के बाद यह पहली बार होगा जब गेंदबाज रिवर्स स्विंग के लिए लार का प्रयोग कर पाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह बदलाव बड़े स्कोर पर अंकुश लगाएगा या पहली बार 300 रन का स्कोर देखने को मिलेगा।

रात के मैचों में बदली जा सकेगी गेंद
लार के अलावा एक और बड़ा बदलाव यह किया गया है कि अंपायरों को नई गेंद देने का अधिकार मिलेगा। अगर अंपायरों को लगे कि ओस खेल को प्रभावित कर रही है, तो वे दूसरी पारी के 11वें ओवर से नई गेंद का उपयोग करने की अनुमति दे सकते हैं। यह नियम केवल रात के मैचों पर लागू होगा, दोपहर के मैच इससे अछूते रहेंगे। इसके अलावा, अब टीमें ऊंचाई और ऑफसाइड की वाइड गेंदों के लिए डीआरएस (निर्णय समीक्षा प्रणाली) का उपयोग कर सकेंगी। हालांकि, इम्पैक्ट प्लेयर का नियम पहले की तरह जारी रहेगा।

13 साल के वैभव पर रहेंगी निगाहें
धोनी से 30 साल छोटे 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस बार आईपीएल का हिस्सा होंगे। राजस्थान रॉयल्स से जुड़े वैभव को कितने मैचों में खेलने का मौका मिलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। मुंबई को मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यांश शेडगे पंजाब के लिए खेलते नजर आएंगे, जबकि दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले प्रियांश आर्या भी पंजाब टीम का हिस्सा होंगे।

नए कप्तान दिखाएंगे दम
इस बार कई टीमें नए कप्तानों के साथ ट्रॉफी के लिए ताल ठोकेंगी। सबसे चौंकाने वाला नाम आरसीबी के रजत पाटीदार का है, जबकि अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालेंगे। 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर इस बार पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे। अजिंक्य रहाणे कोलकाता की बागडोर संभालेंगे, जबकि ऋषभ पंत इस सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान होंगे।

धोनी, विराट और रोहित की चमक बरकरार
इस सीजन में भी अनुभवी खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरेंगे। 264 आईपीएल मैच खेल चुके महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करेंगे, 252 मैच खेलने वाले विराट कोहली आरसीबी के लिए मैदान पर उतरेंगे और 257 मैचों का अनुभव रखने वाले रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की शान बढ़ाएंगे। इसके अलावा, अजिंक्य रहाणे (185 मैच), रविचंद्रन अश्विन (212 मैच), मनीष पांडे (171 मैच) और रविंद्र जडेजा (240 मैच) भी अपने प्रदर्शन से लीग में रंग जमाएंगे।

नए कोच और सहयोगी स्टाफ की एंट्री
कई टीमों ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किए हैं। रिकी पोंटिंग दिल्ली छोड़कर पंजाब के मुख्य कोच बने हैं, जबकि हेमांग बदानी को दिल्ली का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। पीटरसन को दिल्ली का मेंटर बनाया गया है, वहीं राहुल द्रविड़ राजस्थान के मुख्य कोच के रूप में वापसी कर चुके हैं। ड्वेन ब्रावो केकेआर के मेंटर होंगे, जबकि दिनेश कार्तिक आरसीबी के मेंटर की भूमिका निभाएंगे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading