टीम इंडिया इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है, टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया वनडे और उसके बाद टेस्ट सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया को इन दोनों सीरीज से पहले तगड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज दीपक चाहर वन-डे सीरीज से हट गए हैं. वहीं मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वन=डे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी जिनकी टेस्ट सीरीज में भागीदारी फिटनेस पर निर्भर थी, उनको बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने खेलने की मंजूरी नहीं दी है. ऐसे में वर्ल्ड कप का यह स्टार गेंदबाज दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गया है। पहला वन-डे खत्म होने के बाद श्रेयस अय्यर टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल होंगे. वह दूसरे और तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे
भारत का साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल
17 दिसंबर, पहला वन-डे, जोहानसबर्ग
19 दिसंबर, दूसरा वन-डे, पोर्ट एलिजाबेथ
21 दिसंबर, तीसरा वन-डे, पार्ल
26 से 30 दिसंबर, पहला टेस्ट, सेंचुरियन
3 से 7 जनवरी, दूसरा टेस्ट, जोहानसबर्ग






