टी-20 विश्व कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दिए 131 करोड़ रुपये

2024 के टी-20 विश्व कप जीतने के बाद मिले थे 125 करोड़ रुपये

टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये की बड़ी इनामी राशि की घोषणा की है। इस नकद पुरस्कार में खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को भी हिस्सा दिया जाएगा। भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। बीसीसीआई ने मंगलवार को ऐलान किया कि टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाली पूरी भारतीय टीम को कुल 131 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। बोर्ड के अनुसार यह राशि खिलाड़ियों के अलावा कोचिंग स्टाफ और टीम से जुड़े अन्य सहयोगी सदस्यों के बीच भी वितरित की जाएगी।

खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मिलेगा लाभ
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस पुरस्कार राशि में 15 खिलाड़ियों के अलावा कोचिंग स्टाफ और अन्य सपोर्ट स्टाफ को भी शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक खिलाड़ियों को इनाम का बड़ा हिस्सा मिलेगा, जबकि सपोर्ट स्टाफ को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के आधार पर राशि प्रदान की जाएगी। इस बार घोषित 131 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि 2024 टी20 विश्व कप के बाद दिए गए 125 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यानी इस बार बीसीसीआई ने पिछली इनामी राशि की तुलना में 6 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है।

बीसीसीआई सचिव ने दी टीम को बधाई
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता है और भविष्य में भी ऐसी ही सफलताओं की कामना करता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न केवल अपना खिताब बरकरार रखा, बल्कि लगातार दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने का गौरव भी हासिल किया।

भारत ने रचा नया कीर्तिमान
इस जीत के साथ भारत पुरुष टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया है। साथ ही टीम इंडिया ने लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब 2026 का टी20 विश्व कप जीतकर भारत ने विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा और मजबूत कर दिया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading