अगर आपको करना है मुन्नार और अलेप्पी की हसीन वादियों का दीदार तो, IRCTC के केरल टूर में कराएं बुकिंग

हैदराबाद. भारतीय रेलवे का उपक्रम आईआरसीटीसी (IRCTC) आए दिन अपने यात्रियों के लिए टूर पैकेज लाता रहता है. इसी कड़ी आईआरसीटीसी द्वारा केरल घूमाने के लिए रेल टूर पैकेज शुरू किया जा रहा है. इस पैकेज के जरिए सैलानियों को बेहद कम और सस्ती कीमतों में मुन्नार और अलेप्पी घूमने का मौका मिलेगा. आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. इस टूर की शुरुआत हैदराबाद से होगी. यह पैकेज 5 रात और 6 दिनों का होगा. टूर पैकेज के लिए किराया पैसेंजर द्वारा चुनी गई कैटेगरी और पैसेंजर की संख्या के मुताबिक होगा. इस पूरे पैकेज पर आपको कम से कम 12,400 रुपये खर्च करने होंगे. मील प्लान की बात करें इसमें आपको 3 ब्रेकफास्ट मिलेगा. साथ ही इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा.

क्या है टूर पैकेज की खास बातें
पैकेज का नाम – Kerala Hills & Waters (SHR092)
डेस्टिनेशन कवर – मुन्नार और अलेप्पी
फ्रीक्वेंसी – हर मंगलवार
टूर की अवधि – 6 दिन/5 रात
मील प्लान – ब्रेकफास्ट
ट्रैवलिंग मोड – ट्रेन
स्टेशन/प्रस्थान का समय – सिकंदराबाद/12:20 अपराह्न

इस टूर पैकेज के लिए आप बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं. आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading