रेलवे के साथ घूमिये गुजरात, देखिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

गुजरात एक ऐसा राज्य है, जो हमेशा से ही बड़ी तादाद में सैलानियों को लुभाता रहा है. यहां की संस्कृति, पकवान और कई सारे पर्यटन स्थल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे हैं. ऐसे में गुजरात घूमने का मन बना रहे लोगों के लिए आईआरसीटीसी एक किफायती ट्रेन टूर पैकेज लेकर आया है. पर्यटक इस पैकेज के जरिए वडोदरा, सोमनाथ, द्वारका, दीव, अहमदाबाद, मोढेरा, पाटन घूम सकते हैं. यह पैकेज 8 रात और 9 दिनों का है. यह पैकेज दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगा. यात्री दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा और अजमेर रेलवे स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे. ये टूर पैकेज 3 अप्रैल, 2024 से शुरू होगी. टूर पैकेज के लिए टैरिफ पैसेंजर द्वारा चुनी गई कैटेगरी के मुताबिक होगा. पैकेज की शुरुआत 48,480 रुपये प्रति व्यक्ति से होगी.

टूर पैकेज की खास बातें
पैकेज का नाम – Garvi Gujarat (CDBG13)
कितने दिन का होगा टूर – 8 रात और 9 दिन
प्रस्थान करने की तारीख – 3 अप्रैल, 2024
बोर्डिंग/डिबोर्डिंग स्टेशन- दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा, अजमेर
मील प्लान – मॉर्निंग टी, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
सीटों की संख्या- 150
ट्रैवलिंग मोड – ट्रेन

डेस्टिनेशन कवर
वडोदरा- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क (UNESCO साइट)
सोमनाथ-सोमनाथ मंदिर, सोमनाथ बीच, भालका तीर्थ
द्वारका- द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, बेयट द्वारका
दीव- दीव किला
अहमदाबाद- साबरमती आश्रम, अक्षरधाम, दांडी कुटीर, अदालज बावड़ी
मोढेरा- सूर्य मंदिर (UNESCO साइट)
पाटन- रानी की वाव या रानी की बावड़ी (UNESCO साइट)

इस टूर पैकेज के लिए आप बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं. आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading