प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच चालू हुई है। इसके साथ भारत में नदी के नीचे बनी पहली सुरंग भी यातायात के लिए खुल गई। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने अंडरवॉटर मेट्रो रेल की सवारी भी की। अंडरवाटर मेट्रो रेल ईस्ट-वेस्ट मेट्रो गलियारा का हिस्सा है। कोलकोता में इस गलियारे का काम 2009 में शुरू हुआ था, और मार्च 2024 में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल सेवा शुरू हो गई। अंडरवाटर मेट्रो में यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन के टिकट के दाम 5 रुपये से लेकर 50 रुपये तक होंगे। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो गलियारा परियोजना के तहत हुगली नदी के नीचे ही हावड़ा मैदान मेट्रो स्टेशन बना है। जमीन से 33 मीटर नीचे बना हावड़ा मैदान भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है।
Related Posts
छोटे शहरों के युवा कर रहे हैं, स्टार्टअप क्रांति का नेतृत्व-मोदी
एपेक्स इंडस्ट्री एसोसिएशन, बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित स्टार्टअप महाकुंभ 18-20 मार्च…
भदोही में मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थाना इलाके में मुहर्रम का चांद दिखने पर निकाले गए जुलूस में कथित तौर पर फिलिस्तीन का झंडा…
आधार डाटा लीक
हर व्यक्ति की एक पहचान होती है कोई अपने कार्यों से जाना जाता है तो कोई अपने व्यवहार से कोई अपनी खूबसूरती के कारण फेमस…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।




