अदाणी ग्रुप अगले 10 साल में ग्रीन एनर्जी में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करने जा रहा है. ग्रुप ने मंगलवार इस के बारे में विस्तृत विवरण जारी किया. ये ग्रुप के डि-कार्बोनाइजेशन के रास्ते में अहम तरक्की को हासिल करने की महत्वाकांक्षा को दिखाता है। अदाणी ग्रुप भारत के ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन में सबसे आगे है. इस ग्रुप ने अपनी पांच पोर्टफोलियो कंपनियों – अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पोर्ट्स एंड सेज़, एसीसी और अंबुजा सीमेंट के लिए टारगेट रखा है. अंबुजा सीमेंट्स भारत का सबसे बड़ा इंटिग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर भी है। पर्यावरण, सामाजिक और शासन मापदंडों का इस्तेमाल कॉर्पोरेट पॉलिसी के आधार पर इन्वेस्टमेंट की जांच करने और कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है, ताकि ये जिम्मेदारी के साथ काम कर सके। ग्रुप ने इसके साथ ही गुजरात के पश्चिमी तट पर दुनिया के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में शामिल ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम को डेवलप करने की स्ट्रैटजी भी बताई है. ये इकोसिस्टम पूरी तरह से इंटिग्रेटेड वैल्यू चेन पर आधारित है.
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की सहायक कंपनी ‘अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई’ ने अपनी रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी को 38.3 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है. इससे मुंबई सभी मेगासिटीज के बीच रिन्यूएबल एनर्जी की अग्रणी खरीदार बन चुका है. यह पोर्टफोलियो कंपनियों अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी ग्रीन एनर्जी के बीच सहयोग से संभव हो पाया है।





