अमेरिकी राष्ट्रपति ने तैन्याहू सरकार पर उठाया सवाल,  कहा ऐसी कट्टर सरकार नहीं देखी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने तो तीखे तेवर दिखाते हुए बेंजाइम नेतन्याहु सरकार पर ही सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि इतिहास की यह सबसे कट्टर सरकार है जो स्टैंड नहीं बदल रही। अमेरिका का रुख अब इजरॉयल और हमास के बीच जारी जंग को लेकर बदल गया है। दोस्त इजरॉयल को भी अमेरिका ने नसीहत दी है कि वह गाजा पर हमले रोक दे, फिलीस्तीन को लेकर टू-स्टेट फॉर्मूले को मान ले, अमेरिकी राष्ट्रपति ने नेतन्याहु से कहा कि वह प्रशासन में बदलाव करें।

बाइडेन ने इजरॉयल को यह भी चेतावनी देते हुए कहा कि इजरॉयल जिस तरह से गाजा में हर इलाके में बम गिरा रहा है, इससे उसे मिल रहा वैश्विक समर्थन खत्म हो जाएगा। हमास ने इजरायल पर 7 अक्टूबर को हमला बोला था और तब से ही भीषण जंग जारी है। इजराइल पर हमले के बाद से अमेरिका ने पहली बार अपने मित्र देश को लेकर इतनी तीखी टिप्पणी की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में गांजा पट्टी पर जारी युद्ध को तत्काल रोकने का प्रस्ताव पारित हुआ है। इसी प्रस्ताव का भारत ने भी समर्थन किया है, जबकि अमेरिका और इजरायल ने विरोध किया है, 10 देश ऐसे भी थे, जिन्होंने मतदान में हिस्सा नहीं लिया, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध की समाप्ति के बाद गाजा का प्रशासन कैसे चलेगा, इसे लेकर भी असहमति है। अमेरिका चाहता है कि गाजा में अरब देशों को जिम्मेदारी दी जाए। वही इजरायल इसके पक्ष में नहीं दिखता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading