‘शक्ति’ वाले बयान पर बोलीं डिंपल यादव, ये राहुल जी और प्रधानमंत्री जी के बीच की बात है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘शक्ति’ वाले बयान पर सियासी घमासान जारी है. पीएम मोदी ने राहुल के बयान पर तीखा हमला किया है. इस बीच यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव से जब इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इससे किनारा कर लिया. डिंपल ने कहा कि यह राहुल गांधी जी और प्रधानमंत्री जी के बीच की बात है, मैं इसपर क्या बोलूं? बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से डिंपल यादव को मैनपुरी से टिकट दिया गया है. जिसको लेकर वो लगातार जनसभाएं कर रही हैं और लोगों से मिलकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं. इसी बीच मंगलवार को मैनपुरी में मीडिया ने उनसे राहुल गांधी के ‘शक्ति’ वाले बयान पर सवाल पूछ लिया. सवाल था कि राहुल गांधी ने अपनी लड़ाई एक ‘शक्ति’ से होने की बात कही है, जिसको प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति से जोड़ दिया है. उन्होंने राहुल के बयान को नारी शक्ति का अपमान बताया है. जिसपर डिंपल यादव ने जवाब देते हुए कहा- “वह तो राहुल गांधी जी और प्रधानमंत्री जी के बीच की बात है, मैं क्या बोलूं उसपर?”
अपर्णा यादव के चुनाव लड़ने पर कही ये बात
वहीं, बीजेपी प्रत्याशी के रूप में अपर्णा यादव के मैनपुरी से चुनाव लड़ने के सवाल पर डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी नेता जी की कर्मभूमि रही है. जितने भी लोग हैं वह नेता जी के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं. नेता जी से उन सबका भावनात्मक रिश्ता रहा है. नेता जी ने भी उन्हें परिवार की तरह माना है. हमारे लिए भी मैनपुरी वासी परिवार की तरह हैं. हमारा चुनाव बहुत अच्छा होगा, चाहे कोई भी आ जाए. इसके अलावा चुनाव आयोग से मैनपुरी के डीएम, एसपी और कई प्रशासनिक अधिकारियों को हटाए जाने को लेकर को गई शिकायत पर डिंपल ने कहा कि मैं समझती हूं कि पार्टी की तरफ से ये शिकायत की गई है. जो पार्टी ने उचित समझा उसी को देखते हुए याचिका डाली गई.
शक्ति वाले बयान पर बोले राहुल?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) पर एक लंबा-चौड़ी पोस्ट साझा की है. उन्होंने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए लिखा- पीएम को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं, वो किसी-न-किसी तरह से बातों को घुमाकर उनका हमेशा अर्थ बदलने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वो जानते हैं कि मैंने एक सच्चाई बोली है. जिस शक्ति का मैंने जिक्र किया, जिस शक्ति से हम लड़ रहे हैं, उस शक्ति का मुखौटा पीएम हैं. राहुल ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि उसी शक्ति को भारत के बंदरगाह, भारत के हवाई अड्डे दिए जाते हैं. जबकि, भारत के युवा को अग्निवीर का तोहफा दिया जाता है, जिससे उसकी हिम्मत टूट जाती है. उसी शक्ति को दिन-रात सलामी ठोकते हुए देश की मीडिया सच्चाई को दबा देती है. उसी शक्ति से वह देश के गरीब पर GST थोपते हैं, महंगाई पर लगाम न लगाते हुए. उस शक्ति को बढ़ाने के लिए देश की संपत्ति को नीलाम करते हैं. उस शक्ति को मैं पहचानता हूं, उस शक्ति को नरेंद्र मोदी भी पहचानते हैं, वह किसी प्रकार की कोई धार्मिक शक्ति नहीं है. वह अधर्म, भ्रष्टाचार और असत्य की शक्ति है. इसलिए जब-जब मैं उसके खिलाफ आवाज उठाता हूं तो उनकी झूठों की मशीन बौखलाती है, भड़क जाती है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading