उत्तराखंड में मौसम बदला, देहरादून में बारिश

उत्तराखंड में बीती शाम मौसम का मिजाज बदल गया. देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 31 मार्च तक  अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. मौसम विभाग की ने उत्तराखंड में 31 मार्च तक तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी रहेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कई जगह ओलावृष्टि-बारिश कि संभावना है. वहीं, पौड़ी, टिहरी, चमोली, देहरादून, नैनीताल और अल्मोड़ा में बारिश की संभावना है.

मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, देहरादून में आज गरज के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 31 मार्च को भी देहरादून में ओलावृष्टि जारी रहेगी. वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 01 अप्रैल को देहरादून में ओलावृष्टि और बारिश तो नहीं होगी, लेकिन आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं.  नैनीताल में भी 31 मार्च तक ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, आज नैनीताल में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा. 31 मार्च को नैनीताल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. IMD की मानें तो 01 अप्रैल को नैनीताल में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. इसी के साथ गरज और बिजली चमकने सी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.  अल्मोड़ा में आज यानी 30 मार्च को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, अल्मोड़ा में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो अल्मोड़ा में आज धूलभरी आंधी भी चल सकती है. कल यानी 31 मार्च को भी अल्मोड़ा में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading