आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने जताई आशंका, हो सकती है उनकी गिरफ्तारी

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में सबसे अहम मंत्री आतिशी मार्लेना ने 2 अप्रैल को सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की आशंका जाहिर की कि अब शराब घोटाले में उनके साथ-साथ तीन अन्य बड़े नेताओं की गिरफ्तारी हो सकती है। ये नेता उनके अलावा सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा होंगे। अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में हैं। ऐसे में दिल्ली की सरकार भी वही से चल रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने आशंका जताई है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जा सकती है। आतिशी ने कहा कि यह केवल आम आदमी पार्टी को चुनाव में जीत हासिल करने से रोकने के लिए किया जा रहा है। इसके पहले सोमवार को आम आदमी पार्टी के एक अन्य नेता जैस्मिन शाह ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसी तरह की आशंका जाहिर की थी। इस पर भाजपा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी नेताओं को अपने भ्रष्टाचार के बारे में मालूम है। उन्हें पता है कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है और इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी देर-सबेर होना तय है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी नेता पहले से ही अपनी गिरफ्तारी की आशंका जाहिर कर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं।      
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी नेताओं को अपनी गिरफ्तारी के लिए किसी दूसरे को दोषी नहीं ठहराना चाहिए। उन्होंने भ्रष्टाचार किया है, इसलिए उसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि संविधान और प्रशासन की जानकारी रखने वाला हर व्यक्ति जानता है कि जेल से सरकार चलाना व्यावहारिक तौर पर संभव नहीं है। एक दिन उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना ही पड़ेगा। यही कारण है कि इस तरह की बात कर वे केवल अपना बचाव करना चाहते हैं जो संभव नहीं होगा। दरअसल, जेल नियमावली के हवाले से यह कहा जा रहा है कि जेल में रहते हुए अरविंद केजरीवाल को लोगों से मिलने की खुली छूट नहीं दी जा सकती है। उन्हें अपना स्टाफ रखने और फाइलों पर हस्ताक्षर करने की छूट भी नहीं दी जा सकती है। ऐसे में जेल से वे अधिकारियों से मुलाकात और महत्वपूर्ण बैठकें नहीं कर सकेंगे। इसलिए कहा जा रहा है कि व्यावहारिक तौर पर वे जेल से सरकार नहीं चला सकेंगे।
इस मामले में आम आदमी पार्टी नेता कुछ मामलों का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि सुब्रत राय सहारा की तरह अरविंद केजरीवाल को भी  जेल में अपना ऑफिस चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए। लेकिन कानून विशेषज्ञों के अनुसार, सुब्रत राय सहारा को यह छूट केवल अपनी संपत्तियों को बेचने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मिली थी। यह छूट व्यापार करने की छूट नहीं थी। इसलिए इसे नियम के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में सबसे अहम मंत्री आतिशी मार्लेना ने 2 अप्रैल को सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की आशंका जाहिर की कि अब शराब घोटाले में उनके साथ-साथ तीन अन्य बड़े नेताओं की गिरफ्तारी हो सकती है। ये नेता उनके अलावा सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा होंगे।  
आतिशी ने आरोप लगाया कि उन्हें इस बात का संदेश दिया गया है कि भाजपा में शामिल हो जाओ, अन्यथा उनकी राजनीति समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब उनके घर, परिवार और रिश्तेदारों के घर पर ईडी की रेड हो सकती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, आतिशी मार्लेना ने यह नहीं बताया कि संदेश कौन भेज रहा है। 

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading