बारिश से राजधानी की हालत ख़राब, नए संसद भवन के अंदर और बाहर पानी

दिल्ली में बुधवार शाम को हुई बारिश ने राजधानी की हालत बुरी कर दी। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें जाम हो गईं और इतना ही नहीं देश की संसद भवन के अंदर और बाहर पानी नजर आया। इतना ही नहीं कई सड़के पानी में डूब गई। बारिश की वजह से हाहाकार मच गई। संसद की नई बिल्डिंग की छत से लीकेज के बाद सपा नेता अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना भी साधा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो के साथ पोस्ट लिखा कि इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी। जहां पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है। संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, रफी मार्ग समेत दिल्ली की सभी मुख्य व अंदरूनी सड़कों व गलियों पर पानी भर गया। कनॉट प्लेस, चांदनी चौक समेत सभी बाजार लबालब थे। ओल्ड राजेंद्र नगर, करोल बाग आदि इलाकों की सड़कें भी पानी में डूब गई। सड़कों पर दो से तीन फीट पानी जमा हो गया। राजधानी में बारिश के दौरान कनाट प्लेस की सभी सड़कें, मिंटो रोड, मानसिंह रोड, फिरोज शाह रोड, तालकटोरा स्टेडियम, मंडी हाउस, विजय चौक, गोल मार्केट, नारौजी नगर, आईटीओ, बाराखंबा रोड, आरकेपुरम, दिल्ली गेट, धौला कुआं, शादीपुर, हौज खास, वसंत कुंज, शक्ति नगर, द्वारका तक सड़के डूब गई।
इसके अलावा जनकपुरी, देव नगर, लाडो सराय, आनन्द पर्वत, उत्तम नगर, सागरपुर, ओखला फेस-एक, नांगलोई-नजफगढ़ रोड, महिपालपुर, कोडिया पुल, दिल्ली गेट, चांदनी चौक, टैगोर रोड, आईपी डिपो के सामने, मायापुरी, नवादा, रामपुरा, कीर्ति नगर, विकास पुरी, राणा प्रताप बाग, मॉडन टाउन आदि इलाकों में सड़कें डूब गईं। दिल्ली के राजिंदर नगर का इलाका पूरा तरह जलमग्न हो गया। स्थानीय विधायक दुर्गेश पाठक जलजमाव का जायजा लेते दिखे। कई इलाकों में भारी बारिश हुई थी। इंटरनेट पर बारिश के बाद हुए जलभराव के वीडियो वायरल होने लगे। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटने तक भरे पानी में लोग चलने को मजबूर है। वहीं कई रास्तों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading