ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई ने इस्राइल पर दिया हमला करने का आदेश

ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई ने बुधवार सुबह ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक ली, जिसमें उन्होंने इस्राइल पर सीधे हमले का आदेश दिया। इसके तुरंत बाद ईरान ने घोषणा की कि हानिया मारा गया है। ईरान और हमास ने इस हत्या का आरोप इस्राइल पर लगाया। इससे पहले भी खामनेई इस्राइल को चेतावनी भी दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि इस्राइल ने खुद ही अपने लिए सख्त सजा का रास्ता बनाया है। हालांकि, इस्राइल ने हानिया की हत्या की बात न तो स्वीकार की है और न ही इससे इन्कार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आदेश की जानकारी तीन ईरानी अधिकारियों ने दी, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड के दो सदस्य भी शामिल हैं। खामनेई ने बुधवार सुबह ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक ली, जिसमें उन्होंने इस्राइल पर सीधे हमले का आदेश दिया। इसके तुरंत बाद ईरान ने घोषणा की कि हानिया मारा गया है। ईरान और हमास ने इस हत्या का आरोप इस्राइल पर लगाया।
नागरिक ठिकानों पर हमलों से बचाने का रहेगा प्रयास
ईरानी अधिकारियों ने कहा, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान कितनी जोरदार प्रतिक्रिया देगा और क्या वह एक बार फिर अपने हमले को बढ़ाएगा, ताकि स्थिति और बिगड़ने से बच सके। ईरानी सैन्य कमांडर तेल अवीव और हाइफा के आसपास के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों के एक और संयुक्त हमले पर विचार कर रहे हैं, लेकिन नागरिक ठिकानों पर हमलों से बचने का प्रयास करेंगे।
ईरान को अपनी संप्रभुता के उल्लंघन के खिलाफ बचाव का अधिकार
अधिकारियों ने कहा, सभी राज्य मामलों पर अंतिम निर्णय लेने के अधिकारी और सशस्त्र बलों के कमांडर इन चीफ खामनेई ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और सेन के सैन्य कमांडरों को युद्ध के विस्तार और इस्राइल या अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला करने की स्थिति में हमले और बचाव दोनों के लिए योजना तैयार करने का निर्देश दिया। वहीं, ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, विदेश मंत्रालय, गार्ड्स और संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन सहित अन्य ईरानी अधिकारियों ने भी खुले तौर पर इस्राइल पर जवाबी कार्रवाई का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान को अपनी संप्रभुता के उल्लंघन के खिलाफ बचाव करने का अधिकार है। बता दें कि बीते मंगलवार को हमास के नेता इस्माइल हानिया ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पेजेशकियान के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान में थे। समारोह में भाग लेने और ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई से मिलने के बाद हानिया की हत्या कर दी गई।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading