तिहाड़ जेल में रातभर बैचेन रहे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीती रात जेल में पहली रात बीती। केजरीवाल तिहाड़ जेल में पहली रात बैचेन रहे। देर रात तक उन्हें नींद नहीं आई। सूत्रों के अनुसार, 14 फीट लंबी और 8 फीट चौड़ी सेल में बंद केजरीवाल रात भर करवटें बदलते रहे। उन्होंने रात में टीवी भी नही देखी। रात में नींद न आने पर सेल में रखी कुर्सी पर बैठ कर काफी देर तक कुछ सोचते रहे। इस दौरान वो कई बार पानी पीते रहे। सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल ने रात में घर से आया खाना खाया। केजरीवाल पहली बार तिहाड़ जेल नहीं गए हैं। वह तीसरी बार तिहाड़ जेल पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की जेल नंबर दो में पहली रात असहज रही। यह एक छोटा सा बैरक है। अमूमन बैरक में एक ही जगह पर रहना, सोना और टॉयलेट की व्यवस्था होती है। तिहाड़ के जिस जेल नंबर दो में अरविंद केजरीवाल को रखा गया है, उसी जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में गैंगस्टर से लेकर अंडरवर्ल्ड डॉन भी बंद हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक तिहाड़ के जेल नंबर दो में गैंगस्टर नीरज बवानिया, अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन, हत्या के आरोप में बंद सुशील पहलवान और पुजारी पंडित बंद हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहली बार तिहाड़ जेल नहीं गए हैं। वह तीसरी बार तिहाड़ जेल पहुंचे हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि इससे पहले केजरीवाल दो बार जेल आए हैं। साल 2011 में जब लोकपाल के मुद्दे को लेकर अन्ना हजारे आंदोलन कर रहे थे, तब अन्ना के साथ जेल गए थे। वहीं, मई 2014 में भाजपा नेता नितिन गडकरी की ओर से दायर मानहानि के एक मामले में दूसरी बार उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था। तब केजरीवाल को जेल संख्या चार में रखा गया था। जेल सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल तीन लेयर की सुरक्षा में रहेंगे। उनके सेल व आसपास करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसकी मॉनिटरिंग जेल महानिदेशक करेंगे। इसके अलावा सेल की सुरक्षा के लिए एक हेड वार्डन तैनात रहेगा। क्यूआरटी टीम भी 24 घंटे निगरानी करेगी। सेल में एक टेलीविजन की व्यवस्था होगी। साथ ही वह लाइब्रेरी से किताब लेकर पढ़ सकेंगे।

सोमवार शाम करीब 4.02 बजे अरविंद केजरीवाल तिहाड़ के जेल नंबर दो में पहुंचे। जेल में पहुंचने के बाद उन्हें ड्योढ़ी (कार्यालय) पर ले जाया गया। जहां उनका नाम, पता सहित अन्य जानकारी हासिल करने के बाद जेल अधिकारियों ने उनका मेडिकल करवाया। इसके बाद उन्हें सेल में भेज दिया गया। जेल सूत्रों का कहना है कि अदालत के आदेश के मुताबिक ही उन्हें सुविधा दी जाएगी। उन्होंने अदालत से जेल में रहने के दौरान कुछ किताब व अन्य सामान की मांग की है, जिसे जेल प्रशासन की ओर से मुहैया करवाया जाएगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading