गर्मियों में जाएं कश्मीर की वादियों में….IRCTC लाया है, आपके लिए किफायती पैकेज

गर्मियों के मौसम में कई सारे लोग फैमिली के साथ टूर प्लान करते हैं. गर्मियों में घूमने के लिए सबसे फेवरेट डेस्टिनेशंस में सबसे पहला नंबर आता है पहाड़ों का या फिर हिल स्टेशन का. अगर पहाड़ों की बात हो रही हो और कश्मीर का जिक्र न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता. ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में पहाड़ी वादियों को घूमने का मन बना रहे हैं तो आपके पास एक शानदार मौका है. आईआरसीटीसी आपको धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की सैर कराने के लिए एक किफायती एयर टूर पैकेज लेकर आया है.

इस पैकेज के जरिए आईआरसीटीसी श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम की खूबसूरत वादियों की सैर करा रहा है. इस पैकेज के तहत आपको कोलकाता से हवाई जहाज के जरिए कश्मीर ले जाया जाएगा. 5 रातों और 6 दिन के इस पैकेज की शुरुआत 26 अप्रैल/17 मई/24 मई से होगी. इसमें से आप कोई भी तारीख चुन सकते हैं.

पैकेज की खास बातें
पैकेज का नाम- Kashmir Paradise On Earth (EHA028S)
डेस्टिनेशन कवर- श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम
टूर की अवधि- 6 दिन/5 रात
टूर डेट- 26 अप्रैल/17 मई/24 मई, 2024
ट्रैवल मोड- फ्लाइट
क्लास- डीलक्स

पैकेज का खर्च
टूर पैकेज के लिए टैरिफ पैसेंजर द्वारा चुनी गई ऑक्यूपेंसी और टूर की तारीख के मुताबिक होगा. 26 अप्रैल के टूर की बात करें तो पैकेज की शुरुआत 50,700 रुपये प्रति व्यक्ति से होगी. अगर इस पैकेज के तहत आप अकेले के लिए बुकिंग करा रहे हैं तो आपको 57,800 रुपये खर्च करने होंगे. अगर 2 लोगों के लिए बुकिंग कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 52,300 रुपये खर्च करने होंगे. 3 लोगों की बुकिंग पर आपको प्रति व्यक्ति 50,700 रुपये खर्च करने होंगे. इस टूर पैकेज के लिए आप बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं. आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading