मोदी के रहते हुए विपक्ष की सत्ता में वापसी असंभव – आचार्य प्रमोद कृष्णम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस बात की चिंता सता रही है कि जब तक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तब तक उनकी सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए आचार्य प्रमोद ने कहा कि खड़गे वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन उनकी बातों में परिपक्वता नहीं दिखाई देती। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस कदर मोदी विरोध में डूब चुका है कि अब वह भारत विरोधी बयानबाज़ी करने लगा है, जबकि उसे देश के साथ खड़ा होना चाहिए।

“कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है”
आचार्य प्रमोद ने कहा कि विपक्ष सीधे-सीधे नरेंद्र मोदी का नहीं, बल्कि भारत के सम्मान और शौर्य का अपमान कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष भारत की बेटियों के सिंदूर का भी अपमान कर रहा है। खड़गे को राफेल जैसे गौरवशाली मुद्दे पर मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए। कांग्रेस अब विचारहीनता की स्थिति में पहुंच चुकी है और उसे अब राफेल की नहीं, अपनी डूबती पार्टी की चिंता करनी चाहिए।

“विपक्ष नहीं समझ पा रहा सिंदूर की ताकत”
कांग्रेस के अन्य नेताओं की टिप्पणियों पर आचार्य प्रमोद ने कहा कि कांग्रेस के भीतर कुछ ऐसे लोग हैं जो राहु-केतु की तरह पार्टी को नुकसान पहुँचा रहे हैं, लेकिन खड़गे और राहुल गांधी इसकी परवाह नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों के सिंदूर की ताकत को आज पाकिस्तान सहित पूरी दुनिया देख रही है। पीएम मोदी ने साबित कर दिया है कि भारत की सेना दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि विपक्षी नेताओं को इसकी अहमियत अब तक समझ नहीं आई। उनके बयानों से यह गंभीर मुद्दा मज़ाक बना दिया गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading