लोकसभा चुनाव के बाद सुधर सकते हैं, भारत से पाकिस्तान के रिश्ते – ख्वाजा आसिफ

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने उम्मीद जताई है कि भारत में आम चुनाव के बाद दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आ सकता है। ख्वाजा आसिफ का यह बयान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने सिंगापुर में कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद उद्योग का रूप ले चुका है और अब भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। सोमवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तानी संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘भारत के साथ हमारे रिश्ते वहां आम चुनाव के बाद सुधर सकते हैं।’
भारत और पाकिस्तान के संबंध बीते कई वर्षों से खराब है और खासकर 2019 में जब भारत ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला किया था तो पाकिस्तान ने इस पर आपत्ति जताते हुए भारत से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था। तभी से ही दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट जारी है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत को पहले जम्मू कश्मीर में लिए गए अपने एकतरफा फैसले को वापस लेना होगा, उसके बाद ही दोनों देशों के संबंध सुधर पाएंगे। हालांकि भारत ने पाकिस्तान की इस सलाह को सिरे से खारिज कर दिया है। भारत का कहना है कि पूरा जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग हैं। भारत ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को भारत का आंतरिक मामला बताया और किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को खारिज कर दिया है। 

चीन को छोड़कर सभी पड़ोसी देशों से संबंध खराब
पाकिस्तान की सीमा भारत, चीन, अफगानिस्तान और ईरान से मिलती है। चीन को छोड़कर पाकिस्तान के सभी पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते कड़वाहट के दौर से गुजर रहे हैं। पाकिस्तान अफगानिस्तान पर आतंकवाद को फैलाने का आरोप लगा रहा है। भारत में 543 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल से सात चरणों में मतदान की शुरुआत होगी। वहीं 4 जून को चुनाव नतीजों का एलान किया जाएगा। 

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading