नई रिसर्च में अब कोवैक्सीन की ‘सेफ्टी’ पर उठे सवाल

कोविशील्ड के साइड इफेक्ट्स को लेकर मचे बवाल के बाद अब भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को लेकर आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कोवैक्सीन लगवाने वाले लोगों में कुछ तरह के साइड इफेक्ट्स देखे गए हैं.
कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट्स पर उठे सवालों के बाद अब भारत बायोटेक कंपनी की कोवैक्सीन को लेकर हाल ही में हुई एक रिसर्च ने सवाल खड़े कर दिए हैं. यह रिसर्च बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की है. इस रिसर्च की रिपोर्ट स्प्रिंगर लिंक जर्नल में प्रकाशित हुई है. रिसर्च में यह बताया गया है कि कोवैक्सीन लगवाने वाले करीब एक तिहाई लोगों में कुछ तरह के साइड इफेक्ट्स देखे गए हैं.
रिपोर्ट के खबरों में आने के बाद कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई है. भारत बायोटेक ने कहा कि कोवैक्सीन पर पहले भी कई स्टडी और रिसर्च जिनमें कोवैक्सीन के एकदम सुरक्षित होने का प्रमाण मिला है. कंपनी ने कहा कि कोवैक्सीन का सेफ्टी ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है. गौरतलब है कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की एक टीम ने यह रिसर्च की है. रिसर्च के बाद जर्नल में छपी रिपोर्ट के अनुसार, कोवैक्सीन लगवाने वाले करीब एक तिहाई लोगों में अलग-अलग साइड इफेक्ट्स देखे गए हैं. कोवैक्सीन को लेकर हुई इस स्टडी में एक हजार 24 लोगों को शामिल किया गया था. इन लोगों में 635 किशोर और 291 युवा थे. इन सभी लोगों से टीका लगने के एक साल बाद तक फॉलोअप व चेकअप के लिए संपर्क किया गया.
स्टडी में करीब 48 फीसदी यानी 304 किशोरों में वायरल अपर रेस्पेरेट्री ट्रैक इंफेक्शंस देखा गया. वहीं यही स्थिति 42.6 फीसदी यानी 124 युवाओं में भी देखने को मिली. 4.7 फीसदी लोगों में नसों से जुडी दिक्कतें भी देखी गई हैं. वहीं 5.8 फीसदी युवाओं में टीके की वजह से नसों और जोड़ों में दर्द की समस्या आई है. वहीं रिपोर्ट के अनुसार, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का असर महिलाओं में भी देखने को मिला. करीब 4.6 फीसदी महिलाओं में महावारी से जुड़ी परेशानियां हुई. 2.7 प्रतिशत महिलाओं में आंखों से जुड़ी दिक्कतें सामने आईं. इसके साथ ही 0.6 प्रतिशत महिलाओं में हाइपोथारोइडिज्म पाया गया. वहीं कुल एक फीसदी लोगों में गंभीर साइड इफेक्ट्स भी देखे गए हैं.
कोविशील्ड को लेकर मचा था बवाल
कुछ समय पहले ही भारत में एस्ट्राजेनेका कंपनी की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के कथित साइड इफेक्ट्स से जुड़ी खबरों को लेकर बवाल मच गया था. एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) ने ब्रिटेन हाईकोर्ट में माना कि उसके कोविड-19 वैक्सीन से थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (TTS) जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. इन लक्षणों में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम से शरीर में खून के थक्के जमने (Blood Clot) लगते हैं या फिर शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते हैं. बॉडी में ब्लड क्लॉट की वजह से ब्रेन स्ट्रोक की भी आशंका बढ़ जाती है. एस्ट्राजेनेका कंपनी के कोर्ट में यह जवाब देने के बाद भारत में कोविशील्ड लगाने वालों में हलचल पैदा हो गई थी. इसी बीच कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने बयान जारी किया था. भारत बायोटेक ने कहा ता कि उनके लिए वैक्सीन के असर से ज्यादा लोगों की सुरक्षा पहले है. बयान में भारत बायोटेक की ओर से संकेत में कहा गया कि कोवैक्सीन भारत सरकार की यूनिट ICMR के साथ मिलकर विकसित की गई सिर्फ एकमात्र कोरोना वैक्सीन है. कंपनी ने कहा था कि वैक्सीन के प्रभावी होने को लेकर कई टेस्ट किए गए हैं, लेकिन टीका कितना असरदार है, इसके बारे में सोचने से पहले लोगों की सुरक्षा का पहलू ऊपर रखा गया है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading