इस्राइलियों के प्रवेश पर मालदीव ने लगाया प्रतिबंध

भारत में इस्राइल के राजदूत ने अपने देश के नागरिकों को भारत में सैर-सपाटा करने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा कि इस्राइली पर्यटकों का भारत में गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है।
मालदीव में इस्राइली पासपोर्ट धारकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाद भारत में इस्राइल के राजदूत ने अपने देश के नागरिकों को भारत में सैर-सपाटा करने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा कि इस्राइली पर्यटकों का भारत में गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है।
इस्राइली दूतावास ने अपने नागरिकों को दी यह सलाह
इस्राइल के दूतावास ने अपने देश के नागरिकों को गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और केरल के समुद्री तटों की सैर करने की सलाह दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस्राइल के दूतावास ने एक पोस्ट साझा की है। पोस्ट में लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा और केरल के समुद्र तटों की तस्वीरें शामिल हैं। पोस्ट में इस्राइली दूतावास ने कहा ’मालदीव अब इस्राइलियों का स्वागत नहीं कर रहा। यहां कुछ खूबसूरत और अद्भुत भारतीय समुद्र तट हैं जहां इजरायली पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। इस्राइली दूतावास की इन सिफारिशों पर गौर करें।’
मालदीव ने लगाया था इस्राइली नागरिकों पर प्रतिबंध
मुंबई में इस्राइल के दूत कोबी शोशानी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की थी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ऐसा फैसला लेने के लिए मालदीव की सरकार का धन्यवाद। इस्राइल के लोग अब भारत के खूबसूरत समुद्र तटों की सैर कर सकते हैं। बता दें कि रविवार को मालदीव ने इस्राइली पासपोर्ट धारकों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।
मालदीव के राष्ट्रपति ने दिए थे ये निर्देश
मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय में हुए एक मीटिंग के बाद द्वीप राष्ट्र के प्रौद्योगिकी मंत्री अली एहसान ने इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इस बात के निर्देश दिए हैं। बता दें कि मुइज्जू ने फलस्तीन में विशेष दूत नियुक्त करने का फैसला लिया है। उन्होंने फलस्तीनियों के लिए फंड जुटाने के आयोजन करने का भी ऐलान किया है। बता दें इस्राइल और फलस्तीन के बीच बीते सात महीनों से युद्ध जारी है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading