जैसलमेर से दिल्ली-मुंबई के लिए इंडिगो ने शुरू की फ्लाइट,पर्यटन क्षेत्र में खुशी की लहर

जैसलमेर का सिविल एयरपोर्ट एक बार फिर से यात्रियों की चहल-पहल से भर गया है। 6 महीने से सुनसान पड़े इस एयरपोर्ट पर 1 अक्टूबर 2024 से इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली और मुंबई के लिए हवाई सेवाएं शुरू की हैं। स्वर्णनगरी जैसलमेर अब फिर से देश की राजधानी दिल्ली और सपनों की नगरी मुंबई से जुड़ गया है। इससे पहले, इंडिगो द्वारा जारी शेड्यूल में दिल्ली और मुंबई के अलावा जयपुर के लिए भी सेवाएं शुरू होने की संभावना है, जो कि 27 अक्टूबर से शुरू हो सकती हैं। आज जैसलमेर एयरपोर्ट पर सपनों का विमान उतरा, जिससे एयरपोर्ट पर फिर से रौनक लौट आई है।
पहली फ्लाइट से 78 यात्री पहुंचे
आज सुबह 11:05 बजे मुंबई से पहली फ्लाइट जैसलमेर आनी थी, जो अपने निर्धारित समय से 30-35 मिनट पहले ही पहुँच गई। इस 180 सीटों वाले विमान में 78 यात्री जैसलमेर पहुंचे, जबकि 50 यात्री मुंबई के लिए रवाना हुए। इसके बाद दोपहर 1 बजे दिल्ली से 81 यात्री आए और 77 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। जैसलमेर एयरपोर्ट पर यात्रियों का एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा स्वागत किया गया। हवाई सेवाओं की शुरुआत से पर्यटन क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
घूमने के लिए ज्यादा समय मिलेगा
जैसलमेर आए एक ट्रेवल एजेंट ने बताया कि जैसलमेर से मुंबई और दिल्ली की हवाई सेवा शुरू होने से अब अन्य स्थानों के लिए भी हवाई कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। इससे यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें जैसलमेर घूमने के लिए अधिक समय मिलेगा। पर्यटकों ने भी फ्लाइट सेवा की सराहना की, क्योंकि इससे उनका समय बचा और वे जैसलमेर को और अच्छे से देख पाएंगे।
जैसलमेर के पर्यटन को बढ़ावा
जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट के निदेशक प्रमोद मीना ने बताया कि जैसलमेर में विंटर शेड्यूल के तहत इंडिगो एयरलाइंस को हवाई सेवाओं की अनुमति मिली है। 1 अक्टूबर से जैसलमेर-दिल्ली और जैसलमेर-मुंबई के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस दौरान 180+ यात्रियों की क्षमता वाले एयरबस ने उड़ान भरी, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी और इससे जैसलमेर के पर्यटन को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि हमने 180 सीटों वाले विमानों के लिए सिविल एयरपोर्ट पर विशेष तैयारियां की हैं ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। जल्द ही जयपुर के लिए भी फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, ऑपरेशनल कारणों से अभी अहमदाबाद से फ्लाइट शुरू नहीं हो पाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading