7वां वेतन आयोग: दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

सरकारी कर्मचारियों का लंबा इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। दिवाली से पहले केंद्र सरकार की ओर से उन्हें बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलने की संभावना है। महंगाई भत्ता हर साल दो बार बढ़ाया जाता है और इसे जनवरी और जुलाई में निर्धारित किया जाता है। जुलाई 2024 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते की घोषणा जल्द होने वाली है। कहा जा रहा है कि कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही महंगाई भत्ता मिल जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, 9 अक्टूबर 2024 को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसकी घोषणा हो सकती है। जानकारी के अनुसार, इस बार केंद्र सरकार 3-4 प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्धि कर सकती है। दिवाली से पहले ही सरकारी कर्मचारियों को यह तोहफा मिल सकता है।
यदि न्यूनतम वेतन की बात करें, तो 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की तनख्वाह में हर महीने 540 रुपये से लेकर 720 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, जिनकी सैलरी 30,000 रुपये है और उनकी बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो उनके महंगाई भत्ते में 9,000 रुपये की बढ़त हो सकती है। यदि महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ता है तो यह बढ़कर 9,540 रुपये हो जाएगा, और अगर यह 4 प्रतिशत बढ़ता है, तो हर महीने 9,720 रुपये की वृद्धि हो सकती है।
बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए साल में दो बार महंगाई भत्ते में इजाफा किया जाता है। इसके साथ ही पेंशनर्स के लिए डियरनेस रिलीफ (डीआर) भी बढ़ाया जाता है। मौजूदा समय में डियरनेस अलाउंस एक करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को कवर करता है। मार्च 2024 में अंतिम बार महंगाई भत्ते में बदलाव किया गया था, और 1 जुलाई 2024 से सरकारी कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा, जैसा कि हर साल दूसरे डीए हाइक के साथ होता है। सातवें वेतन आयोग का गठन 28 फरवरी 2014 को किया गया था और इस आयोग ने 19 नवंबर 2015 को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। सरकार ने 2016 में इस आयोग की सिफारिशों को लागू किया था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading