इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू करेंगे अमेरिका का दौरा

अमेरिकी नेता का कहना है कि नेतन्याहू का दौरा अमेरिका-इस्राइल के मजबूत रिश्तों को दर्शाता है। इस्राइली पीएमओ ने यात्रा की हामी तो भर दी है, पर अभी यह तय नहीं हो सका है कि वे कब दौरा करेंगे और कब अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे।
हमास के साथ जारी युद्ध के बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका का दौरा करेंगे। रिपब्लिकन पार्टियों के नेताओं का कहना है कि इस्राइली पीएम 24 जुलाई को अमेरिकी कांग्रेस में सांसदों को संबोधित कर सकते हैं। यह दौरा इस्राइल के लिहाज से अहम माना जा रहा है क्योंकि, कूटनीतिक रूप में वैश्विक स्तर पर युद्ध के कारण इस्राइल अलग-थलग पड़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले सप्ताह ही एक इस्राइली तीन-चरणीय योजना पेश की थी। इससे संघर्ष को समाप्त हो जाएगा, सभी बंधक भी मुक्त हो जाएंगे और हमास के सत्ता में आए बिना तबाह फलस्तीन का पुननिर्माण हो सकेगा। हालांकि, इस्राइली प्रधानमंत्री का जोर है कि जब तक कि इस्राइल सभी लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर लेता, तब तक युद्ध समाप्त नहीं करेगा। इस्रइली लक्ष्यों में हमास का विनाश भी शामिल है। अमेरिकी सदन के दोनों पक्षों के चार शीर्ष नेताओं ने पिछले सप्ताह ही नेतन्याहू से भाषण देने के लिए कहा था, जिसमें आंतकवाद और अमेरिकी-इस्राइली नागरिकों को बंधक बनाए जाने का विषय अहम है। अमेरिकी नेता का कहना है कि नेतन्याहू का दौरा अमेरिका-इस्राइल के मजबूत रिश्तों को दर्शाता है। इस्राइली पीएमओ ने यात्रा की हामी तो भर दी है, पर अभी यह तय नहीं हो सका है कि वे कब दौरा करेंगे और कब अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे।
सात महीने और चल सकता है युद्ध
इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, तजाची हनेग्बी ने हाल ही में कहा था कि हमारे युद्ध मंत्रिमंडल ने 2024 को लड़ाई का वर्ष घोषित किया है। हनेग्बी ने कहा कि मई 2024 का पांचवां महीना हैं। इसका अर्थ है कि हमास की सैन्य और सरकारी क्षमताओं को नष्ट करने के लिए हमें सात और महीने युद्ध करना पड़ सकता है। बता दें, इस्राइली अधिकारी का बयान ऐसे समय पर आया है, जब मध्य राफा में देखे गए टैंक बुधवार को दक्षिणी गाजा शहर की ओर बढ़ते दिखे। इस्राइल पर बढ़ते वैश्विक दबाव के बावजूद यह कार्रवाई जारी है।
सात अक्तूबर से जारी है युद्ध
गौरतलब है कि सात अक्तूबर की सुबह हमास द्वारा करीब 5000 रॉकेट इस्राइली शहरों पर दागे गए थे. जिसके बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है। इस्राइल ने इस हमले को आंतकी हमला करार दिया है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कमस खाई है कि वह जब तक हमास को पूर्ण रूप से खत्म नहीं कर देते, तब तक वे युद्ध विराम नहीं करेंगे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading