लखनऊ के सरकारी इंजीनियरिंग कालेज से 120 करोड़ की ठगी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अरब बीस करोड़ रूपये की साइबर ठगी का मामला समाने आया है। अपराधियों के एक गिरोह ने फर्जी बैंक अफसर बनकर एफडी करवाने के नाम पर अब्दुल कलाम टेक्नीकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के 120 करोड़ रूपये पार कर दिए। बैंक मैनेजर की और से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने म सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।119 करोड़ की रिकवरी करवाकर एकेटीयू के खाते में वापस कराई गई शहर की यह अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी है,लेकिन इस ठगी पर कई सवाल भी उठ रहे हैं।खासकर लखनऊ के यूनियन बैंक और अहमदाबाद के इंडसइंड बैंक पर उंगली उठ रही हैं। यूनियन बैंक ने जालसाजों को चेकबुक जारी करने में तो नियमों की तो अनदेखी की ही एक ही दिन में ऑनलाइन ट्राजेक्शन के माध्यम से पैसा भी ट्रासर्फर कर दिया,वहीं चौकानें वाली बात यह रही कि जालसाजों के बैंक खाते को फ्रीज कराने के लिये साइबर क्राइम थाने की पुलिस टीम को अहमदाबाद में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जालसाजों ने एकेटीयू के खाते से निकाले गये 120 करोड़ रूपये में से सौ करोड़ रूपये अहमदाबाद के इंडसइंड बैंक की शाखा के खातों में भेजे थे। साइबर थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने कहा जब उन्होंने अहमदाबाद पहुंच कर बैंक मैनेजर से खाते सीज करने को कहा तो उन्होंने खाते फ्रीज करने से मना कर दिया। मैनेजर ने कहा कि इतनी बढ़ी रकम बैंक को मिली है,इसलिये वह खाता सीज नहीं करेंगे। इसमें से एक खाता श्री श्रद्धा एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का था।
बहरहाल, डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक फर्जी ईमेल और अथॉरिटी लेटर का इस्तेमाल कर एकेटीयू प्रशासन को एफडी कराने के नाम पर झांसा दिया गया। यूनियन बैंक की बाबू भवन शाखा के मैनेजर अनुज सक्सेना की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई। जांच में पता चला कि रकम गुजरात की श्री श्रद्धा एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के खाते में ट्रांसफर की गई है। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी ने बस्ती निवासी मास्टरमांइड अनुराग श्रीवास्तव के साथ मिलकर ठगी को अंजाम दिया। अनुराग और व साथी कपिल की तलाश अभी जारी है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में गिरीश चंद्र (एलडीए कॉलोनी, आशियाना लखनऊ), फार्मासिस्ट शैलेश कुमार रघुवंशी (महानगर लखनऊ ), देवेंद्र प्रभाशंकर जोशी (सूरत गुजरात), कृष्णकांत (अमहट बस्ती) दस्तगीर आलम (मुसाफिरखाना अमेठी), उदय पटेल (अहमदाबाद गुजरात), राजेश बाबू हसनगंज, उन्नाव शामिल हैं।
साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड अनुराग श्रीवास्तव ने यूनियन बैंक के मैनेजर अनुज कुमार सक्सेना बनकर एकेटीयू के अफसरों को एफडी कराने के राजी किया। फिर यूनियन बैंक के नाम से बनाई फर्जी ई-मेल आईडी के जरिये एफडी संबंधी डिटेल भेजी। एकेटीयू ने एफडी के लिए बैंक के पूल खाते में 120 करोड़ रूपये ट्रांसफर कर दिए। इस बीच अनुराग ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एकेटीयू के नाम पर शेयरिंग खाता यूनियन बैंक में खुलवा लिया। फिर एकेटीयू के फाइनेंस ऑफिसर के नाम से फर्जी ई-मेल बनाकर बैंक को मेल भेजकर कहा कि यह रकम विवि के शेयरिंग खाते में ट्रांसफर कर दी जाए। बैंक के रकम ट्रांसफर करते ही अनुराग ने एक क्लिक से 100 करोड़ रूपये गुजरात के श्री श्रद्धा एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के खाते में भेज दिए। इस पर बैंक मैनेजर को शक हुआ तो उन्होंने खाता सीज कर एफआईआर दर्ज कराई।
अजय कुमार
वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading