इस्राइल का गाजा में फिर भीषण हमला, 71 लोगों की मौत

इस्राइल ने एक बार फिर से गाजा पट्टी पर भीषण हमला किया है। इस हमले में 71 लोगों की मौत हुई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं।
बीते नौ महीने से इस्राइल और हमास के बीच जंग चल रही है। इस्राइल ने हमास को खत्म करने की ढृढ़ प्रतिज्ञा ली है। यह प्रतिज्ञा गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रही है। गाजा में इस्राइली सेना की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच खबर आई है कि इस्राइल ने एक बार फिर से गाजा पट्टी पर भीषण हमला किया है। इस हमले में हमास की सैन्य टुकड़ी के प्रमुख मोहम्मद दईफ समेत 71 लोगों की मौत हुई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी है।
इस्राइल ने गाजा पट्टी के खान यूनिस में बरपाया कहर
उधर, इस्राइली अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने हमास की सैन्य टुकड़ी के प्रमुख मोहम्मद दईफ पर निशाना साधा था। इस्राइल ने गाजा पट्टी के खान यूनिस क्षेत्र में यह हमला किया है। इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने दईफ के ठिकानों पर हवाई हमला किया। मोहम्मद दईफ को इस्राइल में सात अक्तूबर 2023 में हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। आपको बता दें कि इस्राइल में सात अक्तूबर को हमास ने कहर बरपाया था। उस दौरान 1,200 लोग मारे गए थे। इस वजह इस्राइल और हमास के बीच जंग छिड़ गई थी। इस्राइल ने दईफ को बीते वर्ष से मुख्य वांछितों की सूची में रखा था। माना जाता है कि दईफ के नेतृत्व में हमास ने इस्राइल पर कई बार हमला किया। उधर, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस्राइली हमले में 289 लोग घायल हुए हैं। जानकारी दी गई है कि कई घायलों और मृतकों को खान यूनिस क्षेत्र के नास्सेर अस्पताल में ले जाया गया है। हालांकि, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस्राइली सैन्य बल (आईडीएफ) ने यह हमला मुवासी से किया है या नहीं। मुवासी, इस्राइल के अधिकार क्षेत्र में आता है और इसका विस्तार उत्तरी राफा से खान यूनिस तक है। खान यूनिस में फलस्तीन के के हजारों शरणार्थी लोग शिविरों में रहते हैं।
सात अक्तूबर 2023 से शुरू हुई थी जंग
हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इस्राइल और गाजा में कुल मिलाकर 38000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading